शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Lumpy skin disease: हरियाणा में लम्पी स्किन डिजीज का खतरा बढ़ा, पशुपालकों को जारी की एडवाइजरी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Lumpy skin disease: हरियाणा में पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज (LSD) के मामले दोबारा बढ़ने लगे हैं, जिसके बाद हिसार स्थित लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (LUVAS) ने…


हरियाणा में लम्पी स्किन डिजीज का खतरा बढ़ा, पशुपालकों को जारी की एडवाइजरी
हरियाणा में लम्पी स्किन डिजीज का खतरा बढ़ा, पशुपालकों को जारी की एडवाइजरी
Google News Follow us on Google

Lumpy skin disease: हरियाणा में पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज (LSD) के मामले दोबारा बढ़ने लगे हैं, जिसके बाद हिसार स्थित लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (LUVAS) ने पशुपालकों को सावधान रहने की सलाह दी है। विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों का कहना है कि गर्म और नम मौसम इस वायरस के लिए अनुकूल होता है, जिसके चलते संक्रमण तेजी से फैल सकता है। पशुपालकों को अपने पशुओं की नियमित निगरानी रखनी चाहिए और किसी भी लक्षण के दिखते ही नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क करना जरूरी है।

ये बताए लक्षण: विभाग के अध्यक्ष डॉ. ज्ञान सिंह ने बताया कि बीमारी की शुरुआत अक्सर तेज बुखार और कमजोरी से होती है। इसके बाद पशु के शरीर पर विभिन्न आकार की गांठें या नोड्यूल्स बनने लगते हैं, जो गर्दन, पीठ, पैरों और चेहरों पर अधिक दिखाई देते हैं। कई मामलों में आंख और नाक से पानी बहना, दूध उत्पादन में कमी और भूख न लगना भी देखने को मिलता है। बीमारी लंबी चलने पर पशु कमजोर हो जाता है ।

Advertisement

जानिए कैसे फैलती है ये बीमारी‘ चिकित्सकों ने बताया कि यह बीमारी मच्छर, मक्खी, टिक्स और अन्य रक्त चूसने वाले कीटों के माध्यम से फैलती है, इसलिए पशुपालकों को अपने पशु शेड की साफ-सफाई और कीट नियंत्राण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। संक्रमित पशु को तुरंत अलग रखने की सलाह दी गई है ताकि बीमारी अन्य पशुओं में न फैले। Lumpy skin disease

ये बताए उपचार: बता दे इसके बचाव के लिए पशु शेड में नियमित स्प्रे, बाड़े की सफाई, पानी की टंकियों और आसपास के क्षेत्रों में गंदगी न जमने देने पर जोर दिया गया है। जिन पशुओं में लक्षण दिखाई दें, उन्हें तुरंत पशु चिकित्सक की देखरेख में रखने और समय पर दवाओं का उपयोग करने से बीमारी की गंभीरता को काफी हद तक कम किया जा सकता है Lumpy skin disease

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp