पटौदी रेवाड़ी मार्ग पर चलते डंपर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

On: September 28, 2026 7:32 AM
Follow Us:
चलते डंपर में लगी भीषण आग

गुरुग्राम : पटौदी रेवाड़ी मार्ग पर सोमवार सुबह सुबह तेज रफ्तार से दौड़ रहे एक डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही मिनट में पूरा डंपर आग का गोला बन गया। गनीमत यह रही कि डंपर के चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और चलते वाहन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचे तथा दमकल ने आग पर काबू पाया।

 

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह सुबह डंपर पटौदी से से रेवाड़ी की ओर जा रहा था। चालक को डंपर के इंजन से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने बिना वक्त गंवाए चलते डंपर का दरवाजा खोला और सड़क किनारे कूद गया। ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन वह सुरक्षित है। चालक के कूदते ही आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे केबिन और डंपर के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। हाईवे से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी।

हाइवे पर लगा जाम: बता दे कि इस आगजनी के चलते पटौदी-रेवाड़ी रोड पर करीब आधां जाम लग गया। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डंपर को रास्ते से हटवाया, जिसके बाद आवागमन चालू करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है आग कैसे लगी।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now