Haryana Road News: हरियाणा के पलवल जिले में टूटी सड़कों का मरम्मत करोड़ों रुपए खर्च करके किया जाएगा। नगर परिषद क्षेत्र में लंबे समय से टूटी सड़क, जल भराव और जर्जर ड्रेनेज की समस्या से लोग जूझ रहे हैं लेकिन अब विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य जल्द शुरू होने वाला है।

6.28 करोड रुपए होंगे खर्च

इस कार्य के लिए 6.28 करोड रुपए खर्च होंगे। विकास कार्यों के लिए हरी झंडी दे दी गई है और इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बरसात से पहले ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत किया जाएगा, टूटी सड़क का मरम्मत किया जाएगा जिससे कि बरसात के समय आने वाली समस्याएं खत्म हो जाएगी।

लंबी समय से टूटी सड़कों के वजह से परेशान है लोग

पलवल शहर में लंबी समय से टूटी सड़कों की वजह से स्थानीय लोगों की परेशानियां बड़ी हुई है और लोग लंबे समय से सड़कों के मरम्मत की मांग कर रहे हैं। शहर में कई जगहों पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है इसको देखते हुए नगर परिषद ने वार्ड नंबर 1,2,8,11,15, 20,22 और 23 के लिए विशेष योजना तैयार करके सड़क मरम्मत सहित विभिन्न कार्यों को करने का फैसला लिया है।

विभिन्न विकास कार्य होंगे

आपको बता दे इन सभी वार्डों में केवल सड़क ही नहीं बनेगी बल्कि जल निकासी की व्यवस्था होगी और पक्की नाली बनेगी इसके साथ ही साथ आरसीसी ट्रेन का निर्माण भी किया जाएगा। बरसात के समय आने वाली समस्याएं दूर हो जाएंगे इसके साथ ही साथ जल निकासी की व्यवस्था होने से वार्ड के लोगों को काफी आसानी होगी।

जल भराव की वजह से यहां बीमारियों का खतरा बना रहता है इसके साथ ही साथ बरसात में लोगों को सफल करने में भी काफी दिक्कत होती है। हालांकि अभी सड़क निर्माण ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत बना देने से सभी समस्याएं दूर हो जाएंगे।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।