Hantavirus: कोरोना के बाद नया खतरा! हंता वायरस ने बढ़ाई टेंशन

On: May 10, 2026 8:17 PM
Follow Us:

Hantavirus:दुनिया में एक और वायरस ने दस्तक तक दे दिया है जिसकी वजह से पूरी दुनिया की चिंता बढ़ गई है। कोरोना महामारी के बाद अब कोरोना जैसे ही एक खतरनाक वायरस ने दुनिया में दस्तक दिया है जिसका नाम है ‘ हंता वायरस‘। जी हां अमेरिका आस्ट्रेलिया सहित कई देशों में हंता वायरस ने दस्तक दिया है। इस वायरस के फैलने का मुख्य कारण चूहा माना जा रहा है।

दुनिया भर में हंता वायरस का आतंक

पूरी दुनिया में हंता वायरस के वजह से चिंता बढ़ती जा रही है। अटलांटिक महासागर में मौजूद लग्जरी डक क्रूज शिप में हंता वायरस का मामला सामने आया है। वही वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के द्वारा भी इस वाइरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

कैसे फैलता है यह वायरस (Hantavirus)

आपको बता दे यह वाइरस मुख्य रूप से चूहों के वजह से फैलता है। चूहों के मल मूत्र और लार की वजह से हंता वायरस तेजी से फैलता है जो की फेफड़ा और किडनी को खराब कर देता है। चूहा की मौजूदगी के वजह से ही इस वायरस के फैलने का खतरा बढ़ रहा है।

कैसे करें बचाव

इस वायरस से बचने के लिए सबसे पहले आपको चूहे से बचने की जरूरत है। अगर आपके आसपास कहीं चूहे हैं तो तुरंत उन्हें भगाने की कोशिश करें। यह वाइरस सीधा फेफड़ा और किडनी पर असर करता है।

कोई संकेत दिखे तो डॉक्टर से करें संपर्क

अगर आपको हंता वायरस के कोई संकेत दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि आपकी छोटी सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है। इस वायरस के कई मामले अभी तक सामने आए हैं। हालांकि भारत में अभी तक घटा वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। फिर भी वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now