Rewari News: रेवाड़ी: डिजिटल जनगणना 2027 के कार्य में लगे प्रगणकों (शिक्षकों) ने कार्य के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड रहा है। व्यावहारिक कठिनाइयों और सुरक्षा संबंधी समस्याओं उनके कार्य में बाधक बनी हुई है। इस समस्याओ से अवगत करवाने के लिए रेवाड़ी हसला प्रधान मनेाज मसानी ने जनगणना नोडल अधिकारी जिला प्रशासन रेवाड़ी को लेटर भेजा है।Rewari News
बेहसहारा पशुओ की की समस्या बनी गंभीर: भेजे गए ज्ञापन में बताया गया कि जनगणना कार्य के दौरान कई क्षेत्रों में किरायेदार परिवार सहयोग नहीं कर रहे हैं। कई लोग यह कहकर जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं कि उनकी जनगणना उनके पैतृक गांव में करवाई जाएगी, जबकि नियमों के अनुसार गणना वर्तमान निवास स्थान पर होनी चाहिए । इतना ही नही कई गलियों और वार्डों में आवारा कुत्तों व बेहसहारा पशुओ की की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। कई बार बेहसहारा पशु शिक्षकों पर हमला कर चुके है। जिससे प्रगणकों को ड्यूटी के दौरान डर और परेशानी बनी हुई।Rewari News

नेटवर्क व तकनीकी परेशानी बनी आफत: शिक्षकों ने यह भी बताया कि कई परिवारों में दिन के समय केवल बुजुर्ग सदस्य ही घर पर मिलते हैं, जो ज्यादात जागरूकता की कमी के चलते दरवाजा नहीं खोलते। कई लोग शाम को आने के लिए कहते हैं, जिससे कार्य बुरी प्रभावित हो रहा है। वहीं डिजिटल एंट्री के दौरान नेटवर्क और तकनीकी दिक्कतें भी सामने आ रही हैं। प्रगणकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है ।Rewari News
ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि जनगणना कार्य को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए तथा समय पर यह कार्य पूरा हो सके। जबरदस्ती काम थोपने से काम नहीं चलेगा।























