रेवाड़ी : हरियाणा में लंबे समय से नए सेक्टरो का इंतजार कर रहे लोगों को अब बडी राहत मिलने वाली है। हरियाणा सरकार की तरफ से नए सेक्टर विकसित करने की दिशा में एक कदम और बढ़ा दिया गया हैं। जिसके चलते रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा क्षेत्र में 14 नए आवासीय, वाणिज्यक और संस्थागत सेक्टर विकसित की जाएंगे। तीन जगह के लिए करीब 4 हजार एकड अधिग्रहित की जाएगी।
रेवाड़ी में 5, धारूहेड़ा में 2 और बावल में विकसित होगें 7 नए सेक्टर
बता दे हरियाणा सरकार की तरफ से भू-माफियाओं के चंगुल से आमजन को बचाने के लिए नए सेक्टर विकसित किए जा रहे हैं। इससे न केवल सेक्टरों में मूलभूत सुविधाओं के साथ आमजन को बिना किसी परेशानी के आसानी प्लाॅट मिल जाएंगे। सरकार की तरफ से नए सेक्टरों के लिए भू-मालिकों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से सरकार की तरफ से भू-मालिकों से करीब चार हजार एकड़ जमीन खरीदी जाएगी।
बल्कि जिले में अवैध प्लाॅटिंग पर भी काफी हद तक रोक लगानें में सहायता मिलेगी। सरकार की तरफ से रेवाड़ी क्षेत्र में पांच, धारूहेड़ा में दो और बावल क्षेत्र में सात नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे।
31 अक्टूबर तक देनी होगी सहमति: बत दे इन सेक्टों के लिए भू-मालिकों को ई-भूमि पोर्टल पर जमीन की बिक्री के लिए अपनी सहमति देनी होगी, जिसके बाद सरकार की तरफ से खरीद प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। किसानों को 31 अक्टूबर तक ई-भूमि पोर्टल पर अपनी सहमति देनी होगी। बता दे हरियाणा सरकार की तरफ से भू-माफियाओं के चंगुल से बचाने के लिए ये कदम उठाया जा रहा हैं
जानिए किन गांवों की खरीदी जाएगी जमीन: रेवाड़ी क्षेत्र में सेक्टरों के लिए 10 गांवों से जमीन की खरीद की जाएगी, जिसमें कुतुबपुर मौला, काठूवास, कालाका, गुरदास माजरा, कोनसीवास, मांढैया कलां, डवाना, बैरियावास, भूडला व लालपुर शामिल है। इसी प्रकार धारूहेड़ा शहर में धारूहेड़ा, महेश्वरी व गढ़ी अलावलपुर में जमीन की खरीद होगी, वहीं बावल में जलालपुर, सुठाना, जलियावास, सुठानी, रूध, चिरहाड़ा, नैचाना, कालड़ावास, हरचंदपुर, बावल में जमीन की खरीद की जाएगी।
जानिए कहां और किस नाम से बसेंगे सेक्टर: बता दे इसके लिए रेवाड़ी क्षेत्र में करीब साढ़े 1900 एकड़ जमीन की खरीद की जाएगी, जिसमें 14, 23, 29बी, 31 व 38 सेक्टर बनाए जाएंगे। इसी प्रकार धारूहेड़ा क्षेत्र में करीब 285 एकड़ जमीन की खरीद होगी, जिसमें सेक्टर 5बी व 20 विकसित होंगे।
बता दे रेवाड़ी जिले में 14 नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे, जिसको लेकर ई-भूमि पोर्टल पर मंगलवार से भू-मालिकों से जमीन से संबंधित सहमति मांगने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी सेक्टरों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय को भेजा जाएगा।
– दीपक घनघस, संपदा अधिकारी, एचएसवीपी













