सोमवार, 2 नवम्बर 2026

धारूहेड़ा में करंट लगने से राजस्थान के युवक की मौत

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास रोड स्थित सतोष कालानी में गुरूवार को अपने कमरे पर बिजली का काम करते समय करंट से एक युवक झुलस गया। युवक को रेवाड़ी भर्ती करवाया गया जहां पर…


धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास रोड स्थित सतोष कालानी में गुरूवार को अपने कमरे पर बिजली का काम करते समय करंट से एक युवक झुलस गया। युवक को रेवाड़ी भर्ती करवाया गया जहां पर उसने दम तोड दिया।

Advertisement

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि राजस्थान के सीकर जिले के गांव गोडावास का रहने वाला रमेश कुमार 38 वार्ड 16 की संतोष कालोनी में किराये पर मकान लेकर रह रहा था। वह अपने कमरे पर गुरूवार शाम को बिजली का काम कर रहा था कि उसे बिजली का करंट लग गया। करंट लगने से वह झुलस गया।

परिजन उसे रेवाड़ी लेकर गए। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड दिया। थाना धारूहेड़ा ने बताया कि शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा ऐसा प्रदेश, जहाँ भाईचारा सर्वोपरि: डॉ. नम्रता सचदेवा

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp