गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

महेंद्रगढ़ और सतनाली हॉस्पिटल को लेकर क्या बोली स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

Written by: Harsh Rajput

Published:

महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोगों को उनके घर के नजदीक ही बेहतर इलाज मुहैया कराने की दिशा में तेजी…


स्वास्थ्य मंत्री आरती राव
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव
Google News Follow us on Google

महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोगों को उनके घर के नजदीक ही बेहतर इलाज मुहैया कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार की मंशा केवल अस्पतालों की इमारतें खड़ी करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा मजबूत और आधुनिक चिकित्सा ढांचा तैयार करना है, जिससे हर वर्ग के लोगों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में इसी सोच के साथ महेंद्रगढ़ और सतनाली में चल रही स्वास्थ्य परियोजनाओं को अब पहले से कहीं ज्यादा रफ्तार दी जा रही है।

Advertisement

 

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि महेंद्रगढ़ के उप-मंडल अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से सजाया जा रहा है। साढ़े नौ एकड़ भूमि पर बन रहे इस सौ बिस्तरों वाले अस्पताल में बेसमेंट सहित छह मंजिलों का भव्य निर्माण किया जा रहा है। दो अलग-अलग खंडों में बंटा यह अस्पताल पूरा होने पर मरीजों को बाह्य रोगी विभाग, भर्ती रोगी विभाग, प्रसव कक्ष, गहन चिकित्सा इकाई, आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ जांच और रेडियोलॉजी जैसी तमाम आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर देगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

आरती सिंह राव ने बताया कि इस परियोजना को समय पर पूरा करने के इरादे से सरकार ने 2 सितंबर 2026 को 68.47 करोड़ रुपये के संशोधित बजट को हरी झंडी दी है। अस्पताल की मुख्य इमारत और आपातकालीन खंड का ज्यादातर ढांचागत काम पहले ही पूरा हो चुका है। बाकी बचे कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही अगले दो वर्षों में इस आधुनिक अस्पताल को पूरी तरह तैयार कर महेंद्रगढ़ की जनता की सेवा में समर्पित करने की योजना है।

उन्होंने बताया कि एक लाख से ज्यादा मरीजों का भरोसा, 97 प्रतिशत बिस्तर भरे
मंत्री ने कहा कि महेंद्रगढ़ अस्पताल पर आमजन का विश्वास लगातार बढ़ रहा है, जिसकी झलक आंकड़ों में साफ दिखती है। इस साल अब तक एक लाख से ज्यादा मरीज यहां बाह्य रोगी सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं, जबकि अस्पताल में इस समय 97 प्रतिशत बिस्तर भरे हुए हैं। यहां तैनात 160 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी और अधिकारी दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सतनाली में सवा लाख आबादी के लिए तीस बिस्तरों का नया केंद्र
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सतनाली और उसके आसपास रहने वाली करीब सवा लाख की आबादी को बेहतर इलाज देने के मकसद से तीस बिस्तरों वाला तीन मंजिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तैयार किया जा रहा है। नई इमारत बनने तक मरीजों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए मौजूदा केंद्र को पास के किसान भवन से सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।
नए भवन के साथ ही डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए रहने के क्वार्टर भी बनाए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों को चौबीसों घंटे आपातकालीन इलाज मिल सके। इस भवन का सत्तर प्रतिशत ढांचागत काम पूरा हो चुका है। सरकार ने इस परियोजना के लिए 19.97 करोड़ रुपये के संशोधित बजट को मंजूरी दी है और 29 जुलाई 2026 से बाकी बचे कामों में तेजी लाई गई है।

नए केंद्र में मां और बच्चे के स्वास्थ्य, नवजात शिशुओं की देखभाल, किशोरों के स्वास्थ्य, परिवार नियोजन और असंक्रामक रोगों से जुड़ी तमाम आधुनिक सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध कराने की योजना है। सरकार ने 29 जुलाई 2027 तक निर्माण कार्य पूरा कर इस अस्पताल को सतनाली की जनता को सौंपने का लक्ष्य तय किया है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार ‘स्वस्थ हरियाणा’ के संकल्प के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र की बुनियाद को लगातार मजबूत करने में जुटी है। महेंद्रगढ़ और सतनाली में चल रहा विकास कार्य इसी विचार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि इलाज के लिए किसी को दूर-दराज के इलाकों का रुख न करना पड़े और लोगों को उनके घर के पास ही आधुनिक, भरोसेमंद और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है और निर्माणाधीन परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा कर जनता को समर्पित करने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

 

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp