रेवाड़ी: प्रदेशभर में रविवार को आयोजित स्कूल प्रबंधन समितियों के साथ मुख्यमंत्री-संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के गांव सीहा स्थित सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में इस संवाद कार्यक्रम से पहले एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सीआरसी सीहा के सभी स्कूलों की करीब एक दर्जन स्कूल प्रबंधन समितियों के शताधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यशाला की अध्यक्षता सीआरसी हेड तथा साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने की। सीहा की सरपंच सरिता यादव ने स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाई। कार्यशाला के बाद सीहा,लुहाना,धवाना तथा बुड़ौली के सभी सरकारी स्कूलों के मुखियाओं व स्कूल प्रबंधन समितियों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री-एसएमसी संवाद कार्यक्रम के जीवंत प्रसारण को देखा।

उक्त जानकारी देते हुए एबीआरसी अनुराधा चौहान ने बताया कि कार्यशाला में श्री नाहड़िया ने स्कूल प्रबंधन समितियों को उनके गठन के उद्देश्यों, कार्यक्षेत्र, प्रशिक्षण, मासिक बैठक प्रारूप, स्कूल विकास योजना प्रारूप, प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग की स्कूली विकास परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर सरपंच सरिता यादव द्वारा सीहा के स्कूल को अपग्रेड करके मुख्यमंत्री उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम का दर्जा देने के लिए आभार ज्ञापित किया गया तथा स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरबीर व पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार ने सीआरसी सीहा मुख्यालय के मासिक प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम व विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
सीहा स्कूल से प्राध्यापक नरेश कुमार व सुमित्रा देवी,धवाना से योगेंद्र व सोमवती,बुड़ौली से विजय कुमार व अनिल कुमार, लुहाना से बीरसिंह व अरविंद कुमार ने अपनी अपनी स्कूल प्रबंधन समितियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यशाला में सभी समिति के अध्यक्षों तथा सदस्यों में कार्यशाला में अपने विचार, सुझाव तथा समस्या रखी। इस संकुल स्तरीय कार्यशाला तथा मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए इस कार्यक्रम के संयोजक प्राध्यापक हरीश कुमार ने सभी का आभार ज्ञापित किया।
कार्यशाला के कुशल संचालन एवं संयोजन में सेवानिवृत्त प्राध्यापक यशपाल आर्य, अलका,सीमा, अनीता, दिनेश कुमार, सतपाल सिंह, प्रदीप चौहान,अनिल,अजय ने विभिन्न प्रभार संभाले।













