पंचकूला: पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन गवर्निंग बॉडी का चुनाव: आरती राव दोबारा बनी अध्यक्ष

On: July 19, 2026 4:24 PM
Follow Us:
पंचकूला: पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन गवर्निंग बॉडी का चुनाव: आरती राव दोबारा बनी अध्यक्ष

पंचकूला: पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की नई गवर्निंग बॉडी का चुनाव रविवार को पंचकूला स्थित प्रसिद्ध रेड बिशप होटल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। यह पूरी चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनय यादव की देखरेख में पारदर्शी तरीके से कराई गई। वहीं, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) के सहसचिव देवाकर ने पर्यवेक्षक (Observer) के रूप में उपस्थित रहकर पूरी चुनावी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया।

 पंचकूला:   पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन गवर्निंग बॉडी का चुनाव: आरती राव दोबारा बनी अध्यक्ष
पंचकूला: पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन गवर्निंग बॉडी का चुनाव: आरती राव दोबारा बनी अध्यक्ष

आरती सिंह राव को मिली कमान, ये बने नई टीम के पदाधिकारी

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह की पोती आरती सिंह राव (Arti Singh Rao) पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा (Para Sports Association of Haryana) की अध्यक्ष चुनी गई हैं। उनके साथ ही संगठन को मजबूती देने के लिए नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।  नवनिर्वाचित अध्यक्ष आरती सिंह राव ने कहा कि नई गवर्निंग बॉडी हरियाणा के पैरा खिलाड़ियों के हितों की रक्षा, प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अधिक अवसर दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।

  • उपाध्यक्ष: अभिजीत सिंह
  • महासचिव: पवन कुमार
  • सहसचिव: एडवोकेट सचिन मलिक
  • कोषाध्यक्ष: भीम सिंह

कार्यकारी सदस्य: नई टीम के कार्यकारी सदस्यों के रूप में ज्योति कुमार, सुरेंद्र कुमार, राहुल सिंह, विमल यादव और नरसी राम को शामिल किया गया है।

 

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के ऐतिहासिक योगदान की सराहना

बैठक के दौरान उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खेल जगत में दिए गए अद्वितीय योगदान की जमकर सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन और सहयोग से ही हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन को अपना पहला आधिकारिक कार्यालय मिल सका है, जिससे संगठन की प्रशासनिक गतिविधियों को अब एक नई गति मिलेगी।

पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की नई गवर्निंग बॉडी का चुनाव रविवार को पंचकूला स्थित प्रसिद्ध रेड बिशप होटल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की नई गवर्निंग बॉडी का चुनाव रविवार को पंचकूला स्थित प्रसिद्ध रेड बिशप होटल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

 

वक्ताओं ने याद दिलाया कि राव इंद्रजीत सिंह पूर्व में पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके सफल कार्यकाल के दौरान ही कमेटी को नई दिल्ली में अपना स्थायी कार्यालय मिला था और भारतीय पैरा खेलों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई और मजबूत पहचान मिली थी।

पैरा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं दिलाने का संकल्प

नवनिर्वाचित अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई गवर्निंग बॉडी हरियाणा के पैरा खिलाड़ियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी। उनका मुख्य फोकस ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से नई खेल प्रतिभाओं को आगे लाना और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक अवसर व विश्वस्तरीय सुविधाएं दिलाना होगा। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए टीमवर्क के साथ काम करने का भरोसा जताया।

चेयरमैन टीम ने दी बधाईया: आरती राव के इस नियुक्ति को लेकर नपा चेयरमैन अयज जांगडा, धर्मपाल, प्रवीण सोनी ने बधाई दी। बता दे इससे पहले भी आरती राव की पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की अध्यक्ष बनी थी। एक बार फिर उसे दोबारा से जिम्मेदारी दी गई है।

कैबिनेट मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह की पोती आरती सिंह राव
कैबिनेट मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह की पोती आरती सिंह राव

2023 में बनी थी पहली बार अध्यक्ष

हरियाणा के पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की स्कीट शूटर आरती राव 2023 में पहली प्रेसिडेंट चुनी गई हैं। वह हरियाणा के पूर्व CM राव बीरेंद्र सिंह की पोती हैं। शूटिंग में 3 बार नेशनल चैंपियन रहे चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह आरती के पिता हैं। आरती शूटर मनशेर सिंह का 14 बार राष्ट्रीय चैंपियन बनने का रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी हैं। मनशेर ने इसके लिए खुद आरती को इसके लिए मुबारकबाद दी थी। वह दोबारा से तीन साल के लिए आरती राव को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

राजनीतिक परिवार से हैं आरती

AARTI RAO
AARTI RAO

आरती एक राजनीतिक परिवार से हैं। उन्होंने बचपन से ही घर में राजनीतिक माहौल देखा है। आरती राव का जन्म 3 जुलाई 1979 को हरियाणा के रेवाड़ी में हुआ था। उनके दादा हरियाणा के पूर्व सीएम राव बीरेंद्र सिंह के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह राजनीति में सक्रिय रह चुके हैं। उनके पति हिम्मत सिंह एक बिजनेसमैन हैं।

2014 में नहीं मिला था टिकट

आरती राव 2014 में रेवाड़ी से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती थी, लेकिन पार्टी के नीतिगत फैसले के कारण उन्हें टिकट नहीं दिया गया था, जिसको लेकर वह नाराज भी हो गई थी, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार भी किया। इस बार आरती राव को अटेली से भाजपा ने टिकट दी तथा वह विधायक बनी। हरियाणा सरकार में आरती राव अब हरियाणा में स्वास्थ्य मंत्री है।

 

कार्यक्रम में ये दिग्गज और खिलाड़ी रहे मौजूद इस ऐतिहासिक चुनावी कार्यक्रम में खेल जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां और पदाधिकारी मौजूद रहे। जिनमें एसोसिएशन के संस्थापक गिरिराज सिंह, एशियन मेडलिस्ट सुधीर कुमार, संग्राम दहिया, गौरव सोलंकी, प्रसिद्ध कोच धर्मेंद्र, आजीवन सदस्य मनीष कुमार, धर्मेंद्र सिंधवानी, दुर्गपाल, सलोनी कुमारी, वीरेंद्र सिंह, और हर्ष कुमार समेत आदि शामिल रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now