बीडीआई सनशाइन सिटी भिवाड़ी मेंं बिल्डर के खिलाफ क्यों लगे नारें, जानिए क्या है पूरा मामला ?

On: August 23, 2026 7:29 PM
Follow Us:
बीडीआई सनशाइन सिटी भिवाड़ी में हेड ओवर की मांग को लेकर धरना दिया
बीडीआई सनशाइन सिटी भिवाड़ी में हेड ओवर की मांग को लेकर धरना दिया

भिवाड़ी: बीडीआई सनशाइन सिटी भिवाड़ी में बिल्डर की तानाशाही नहीं थम रही है। अदालत के आदेश के बावजूद बिल्डर आरडब्लएू को सोसायटी हेड ओवर नहीं कर रहा है। सोसायटी के हैंडओवर को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब तूल पकडता जा रहा है।

 

 

 

BIDA LATTERकोई सुनवाई नहीं होने के चलते एक बार फिर सोसायटी वासियों ने धरना देते हुए विल्डर के खिलाफ नारे बाजी की। हालांकि प्रदर्शन शांति पूर्वक रहा लेकिन लोगो में बिल्डर की तानाशाही को लेकर काफी नाराजगी दिखाई दी।

 

हेड ओवर को लेकर हुई तिखी नोकझोक

बता दे भिवाडी की सनसाइन सोयायटी में शनिवार को सोसायटी के क्लब हाउस में प्रस्तावित हैंडओवर प्रक्रिया के दौरान आरडब्ल्यूए (एसोसिएशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स) और बड़ी संख्या में फ्लैट मालिकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर निवासियों ने धरना देकर प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।

मूलभूत सुविधाओ को लेकर सोसायटी के लोग परेशान

प्रधान राकेश का आरोप है कि वर्षों से वे नियमित मेंटेनेंस शुल्क जमा कर रहे हैं, लेकिन सोसायटी में लिफ्ट, सीवर, सफाई, सुरक्षा, बिजली-पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति अब भी संतोषजनक नहीं है। उनका कहना है कि जब तक सभी आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो जातीं और उनकी जांच नहीं हो जाती, तब तक हैंडओवर प्रक्रिया नहीं की जानी चाहिए। वहीं, आरडब्ल्यूए का कहना है कि हैंडओवर प्रक्रिया न्यायालय और प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप की जा रही है तथा सभी

 

 बीडीआई सनशाइन सिटी भिवाड़ी में हेड ओवर की मांग को लेकर धरना दिया
बीडीआई सनशाइन सिटी भिवाड़ी में हेड ओवर की मांग को लेकर धरना दिया

औपचारिकताओं का पालन किया जाएगा।

निष्पक्ष जाचं की मांग: बता दे विरोध प्रदर्शन आये दिन बढता ही जा रहा है। धरने पर बैठे लोगों ने प्रशासन से मांग की कि सोसायटी की सभी तकनीकी और सुरक्षा संबंधी कमियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा बिल्डर और संबंधित एजेंसियों की जवाबदेही तय की जाए।

 

 

 

BIDA BHIWADI LATTER scaledप्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का भरोसा दिया। फिलहाल हैंडओवर को लेकर अंतिम निर्णय लंबित है और प्रशासन पूरे मामले की समीक्षा कर रहा है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now