कांवडियों ने ट्रक ड्राइवर को क्यों पीटा, क्या नशे में था चालक, Video Viral

On: August 6, 2026 9:22 AM
Follow Us:
कांवडियों ने ट्रक ड्राइवर को क्यों पीटा, क्या नशे में था चालक, वीडियो वायरल

Video Viral, धारूहेड़ा (Best24News): दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर एक वीडियों तेजी से वायरल हो रही है। ट्रक डाईवर को कावडियों ने किया पीटा, क्या था उसका कसूर। सबसे बडी बात यह भी क्या ट्रक ड्राइवर नशे में था यह आरोप गलत है। हालांकि पुलिस ने दोनो का समझाते हुए मामले का शां​त कर दिया।

निखरी के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से पैदल जा रहे एक कांवड़िए की कांवड़ खंडित हो गई। हादसा होते ही मौके पर मौजूद अन्य शिवभक्तों और कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा। इस मौके पर गुस्साए कांव​डिये हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए तथा ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग की ।

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर निखरी के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से पैदल जा रहे एक कांवड़िए की कांवड़ खंडित हो गई।
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर निखरी के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से पैदल जा रहे एक कांवड़िए की कांवड़ खंडित हो गई।

ट्रक की टक्कर से ​गिरी थी कांवड

बता दे राजस्थान के बहरोड के गांव सोडावास के रोहन, जितेंद्र व राजेश कांवड लेकर पेदल धारूहेड़ा से बहरोड की ओर जा रहे थे निखरी के पास एक ट्रक ने रोहन को टक्कर मार दी जिससे रोहन घायल हो गया तथ उसकी कांवड खंडित हो गई। गुस्साए छह कांवडिए वही हाईवे पर बैठ गए तथा विरोध जताया । हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कांवड़ खंडित होने से आक्रोशित कांवड़ियों ने हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक पर कार्रवाई और तुरंत समाधान की मांग को लेकर विरोध जताया।

 

 

 

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर निखरी के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से पैदल जा रहे एक कांवड़िए की कांवड़ खंडित हो गई। हालांकि पुलिस ने मामले का शांत तो कर दिया लेकिन वीडियो वायरल होने से मामला फिर से तूल पकड गया है।

बावल के डीएसपी सुरेद्र सिंह व थाना धारूहेडा पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित कांवड़ियों को समझाया और शांत करवाया तथा ट्रक के मालिक को बुलाया। कांवड़िए की आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए ट्रक मालिक के माध्यम से तुरंत एक गाड़ी की व्यवस्था कराई गई। पवित्र गंगाजल व नई कांवड़ लाने के लिए तत्काल हरिद्वार लिए गाड़ी से रवाना किया गया। उसके बाद अन्य कांवडिए वहां रवाना हो गए।

ऐसे में पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रखने के लिए विशेष सुरक्षा प्लान लागू किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कांवड़ यात्रा से जुड़ी किसी भी सूचना पर पांच मिनट के भीतर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

हरियाणा में कांवड़ यात्रा के चलते पुलिस अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है और लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें