रेवाड़ी: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। मै स्वयं धारूहेडा व रेवाड़ी की मीटिंगों में नहीं पहुंच गया। यहां पर जितना होना चाहिए था उतना विकास नहीं हो सका। इस बार मैं स्वयं बैठकों में शामिल रहूंगा ताकि यहां पर विकास हो सके।
चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह आयोजित: रेवाड़ी नगर परिषद् चेयरपर्सन के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया गया।
पत्रकारों के पूछे गए सवाल में रावइंद्रजीत ने कहा उसने विधायक लक्ष्मण यादव को ऐसा कुछ कहा इतना ही नहीं विधायक लक्ष्मण यादव ने हां भरते हुए पत्रकारो को संबोधित किया। उन्होंने कहा पीछे तो समय गया उस पर अब कुछ ही हो सकता लेकिन आगे मैं स्वयं बैठकों में शामिल हरियाण के दूसरे जिलों से ज्यादा विकास कार्य करवाउंगा। ये मेरा रेवाड़ी की जनता से वादा है।

रेवाड़ी नगर परिषद् चेयरमैन प्रत्याशी विनिता पीपल एवं सभी वार्ड प्रत्याशियों के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब यह दर्शाता है कि जनता का पूर्ण विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ है और आने वाले चुनाव में भारी मतों से विजय सुनिश्चित है।
ये रहे मौजूद: बता दें कि इस मौके पर राज्य महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिला प्रभारी नसीम अहमद , जिला अध्यक्ष वंदना पोपली , रेवाड़ी विधायक़ लक्ष्मण यादव , कोसली विधायक अनिल यादव , बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।




















