बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana Weather News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज इन जिलों में होगी बारिश, दो दिनों तक बदला रहेगा मौसम

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Weather News: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। राज्य की अधिकतम जिलों के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल रही है जिससे…


Haryana Weather News: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। राज्य की अधिकतम जिलों के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल रही है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अभी दो दिनों तक राज्य में  पश्चिमी विक्षोभ  का असर देखने को मिलेगा।

Advertisement

मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्र मोहन ने जानकारी दिया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज राज्य के ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। रोहतक और फरीदाबाद को छोड़कर अधिकतर जिलों में आज मौसम सुहाना बने रहेगा।

दो दिनों तक बदला रहेगा मौसम

29 और 30 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसकी वजह से राज्य की अधिकतम जिलों में बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। 30 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनेगा इसके प्रभाव से दो और तीन मई को राज्य का मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में दो हुई झमाझम बारिश, जानिए किस शहर में हुई ज्यादा

मई के महीने में गर्मी फिर दिखाएगी अपना प्रकोप

मई के महीने में राज्य के ज्यादातर जिलों में हीट वेव चलेगा। गर्मी अपने चरम पर होगी और एक बार फिर से लोगों की परेशानियां बढ़ेगी। फिलहाल 30 तारीख तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है क्योंकि 30 तारीख तक राज्य के ज्यादातर जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

आज भिवानी महेंद्रगढ़ रेवाड़ी नारनौल हिसार महेंद्रगढ़ फरीदाबाद हंसी सोनीपत शहीद कई जिलों में झमाझम बारिश का अनुमान लगाया गया है। इन जिलों में बारिश के साथ-साथ धूल भरी हवाएं भी चलेगी। इसके साथ ही साथ इन जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। बारिश होने से गर्मी से भी राहत मिलेगी हालांकि एक बार फिर से मई में परेशानियां बढ़ने वाली है। आज रेवाड़ी धारूहेड़ा सहित कई जगहों पर धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में तीन जगह गिरी आसमानी बिजली, जानिए हाल

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp