कौन थी वह महिला जिसकी गाड़ी मांढण के पास पलटने से बाल बाल बची ?

On: July 14, 2026 4:39 PM
Follow Us:
कौन थी वह महिला जिसकी गाड़ी मांढण के पास पलटने से बाल बाल बची

मांढण: रेवाडी नारनोल मार्ग पर मांढण के निकट मंगलवार को बडा हादसा होते होते टल गया। बहरोड से रेवाड़ी की ओर आ रही एक स्कारपियों अनियंत्रित होकर नाला कूदकर गढ़डों में चली गई। गाडी के कूदने आई तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। थोडी देर बार महिला गाडी को छोडकर आ गई।

 

कौन थी वह महिला जिसकी गाड़ी मांढण के पास पलटने से बाल बाल बची
कौन थी वह महिला जिसकी गाड़ी मांढण के पास पलटने से बाल बाल बची

तेज गति के चलते हुआ हादसा

बता दे कि मंगलवार सुबह एक महिला स्कार्पियो गाड़ी लेकर बहरोड नारनौल से कुंड की तरफ आ रही थी। तेज गति के चलते महिला चालक ने नियंत्रण खो दिया तथा मांढण के पास अचानक स्कारपियो अनियंत्रित सड़क के साथ बने नाले से कूदकर गड्‌ढों में चली गई। हालाकि गाडी नही पलटी अन्यथा बडा हादसा हो जाता

सहायता करने वालों को महिला ने क्यों लताडा

बताया जा रहा है मानवता के नाते जब कार में बैठी महिला की सहायता करने लोग दोडे तो महिला ने कार से बाहर निकलते ही लोगों के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। महिला ने फोन कर अपने परिचितों को बुलाया और गाड़ी को मौके पर छोड़कर वहां से चली गई। हादसे में गाड़ी बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इसको लेकर कोई शिकायत तो नहीं है लेकिन मामला सुर्खियों में आग गया है। आलम यहां तक है कि गाडी की फोटो भी वायरल हो रही है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now