रविवार, 25 अक्टूबर 2026

रेलवे की बड़ी तैयारी: रेवाड़ी सहित इन रुटों पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी,रेल दुर्घटनाओं में आएगी कमी

Written by: सुनील चौहान

Published:

ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी: रेलवे के द्वारा समय-समय पर रेल यात्रियों के सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए कई तरह के नए नियम बनाए जाते हैं। अब इंडियन रेलवे के द्वारा रेल यात्रियों…


रेलवे की बड़ी तैयारी: रेवाड़ी सहित इन रुटों पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी
रेलवे की बड़ी तैयारी: रेवाड़ी सहित इन रुटों पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी
Google News Follow us on Google

ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी: रेलवे के द्वारा समय-समय पर रेल यात्रियों के सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए कई तरह के नए नियम बनाए जाते हैं। अब इंडियन रेलवे के द्वारा रेल यात्रियों को विशेष सुविधा देने की तैयारी की गई है। रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए और ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए रेलवे के द्वारा खास तैयारी की गई है। उत्तरी रेलवे के द्वारा दिल्ली मंडल के अंतर्गत रेवाड़ी दिल्ली और शकूर बस्ती भटिंडा खंडो पर स्वदेशी कवच 4.0 प्रणाली लगाने की मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही इसका कार्य भी शुरू किया जाएगा।

Advertisement

किन मार्गों पर लगेगा सुरक्षा कवच

रेलवे के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रेवाड़ी दिल्ली और शकूर बस्ती बठिंडा खंड पर कवच लगाने का काम तेजी से किया जाएगा। समय जानकारी के अनुसार 680 किलोमीटर रूट पर इस कवच को लगाया जाएगा।

कितना आएगा खर्च

रेवाड़ी दिल्ली और शकूरबस्ती भटिंडा खंड पर इस कवच को लगाने के लिए लगभग 206 करोड रुपए का खर्च आएगा। कवच लगाने के बाद ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर और खतरे के सिग्नल को पार करने जैसी घटनाओं को रोकने में काफी मदद मिलेगी। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यदि ट्रेन ड्राइवर सिग्नल को नजर अंदाज भी कर देता है तो यह प्रणाली स्वचालित रूप से खतरे को देखते हुए ट्रेन में ब्रेक लगा देगा। खराब मौसम में भी इस तकनीक का उपयोग करके ट्रेन दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी : रेवाड़ी सहित कई रूटों पर बढ़ जाएगी ट्रेनों की रफ्तार

समय जानकारी के अनुसार जैसे ही यह कवच लगाने का काम पूरा हो जाएगा उसके बाद रेवाड़ी सहित कई रूटों पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। ट्रेन घटनाओं से सबक लेते हुए रेलवे के द्वारा इन नोटों पर कवच लगाने की तैयारी की गई है। रेल अधिकारियों का कहना है कि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है और जल्दी आने वाले दिनों में इसका काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp