रविवार, 25 अक्टूबर 2026

भिवाड़ी में बारिश ने बढ़ाई परेशानी, इन इलाकों में भरा पानी, प्रशासन की तैयारियां हुई फेल

Written by: सुनील चौहान

Published:

भिवाड़ी :  जैसे-जैसे मानसून रफ्तार पकड़ रहा है वैसे-वैसे भिवाड़ी की स्थिति खराब हो रही है। भिवाड़ी में कई जगह बारिश का पानी जमा हो गया है जिसकी वजह से लोगों की…


भिवाड़ी न्यूज़
भिवाड़ी न्यूज़
Google News Follow us on Google

भिवाड़ी :  जैसे-जैसे मानसून रफ्तार पकड़ रहा है वैसे-वैसे भिवाड़ी की स्थिति खराब हो रही है। भिवाड़ी में कई जगह बारिश का पानी जमा हो गया है जिसकी वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। भिवाड़ी बायपास और सिंह द्वारा के आसपास काफी ज्यादा पानी भरा हुआ है वहीं कई जगहों पर तो सड़कों पर ढाई से 3 फीट तक पानी भर गया है जिसकी वजह से छोटे वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी मानसून की शुरुआत हुई है ऐसे में अब लोगों की चिंता यह है कि आने वाले समय में स्थित कितनी खराब होगी।

Advertisement

बारिश के बाद ट्रैफिक पर पड़ा असर

जलभराव की वजह से भिवाड़ी बाईपास और आसपास के मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई वाहन पानी में बंद हो गए, जबकि दोपहिया चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। जल भराव के वजह से पैदल सफर करने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ड्रेनेज व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

मानसून की शुरुआत के पहले प्रशासन के द्वारा दावा किया जा रहा था कि इस बार मानसून में किसी भी तरह की दिक्कतों जैसे ही बारिश हुई जगह-जगह जल भराव हो गया वहीं कई जगह नालियों में भी पानी भर गया जिससे प्रशासन की तैयारी पर सवाल उठने लगा है।बारिश के बाद एक बार फिर शहर की जलनिकासी व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज बारिश होते ही प्रमुख मार्गों पर पानी भर जाता है, जिससे हर मानसून में यही स्थिति बन जाती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

बीमारियों का भी बढ़ने लगा है खतरा 

भिवाड़ी में लगातार पानी भरने की वजह से परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ने लगी है। डेंगू और चिकनगुनिया जैसे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है जिसको लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp