बावल में CM नायब सिंह सैनी के आगमन को लेकर पुलिस की क्या है तैयारियां

On: August 23, 2026 8:59 AM
Follow Us:
शनिवार को एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने पुलिस अधिकारियों के साथ अनाज मंडी बावल का दौरा किया

बावल / रेवाड़ी (Best24News): बावल की अनाज मंडी में 23 अगस्त को आयोजित होने वाले अनुसूचित जाति समरसता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी  बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सफल व सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

 

रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक (SP) हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) के कुशल निर्देशन में सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं।शनिवार को एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने पुलिस अधिकारियों के साथ अनाज मंडी बावल का दौरा किया। उन्होंने वीवीआईपी आगमन के लिए बनाए गए हेलीपैड, मुख्य मंच, बैरिकेडिंग, वीवीआईपी व मीडिया गैलरी, चेकिंग पॉइंट्स, पार्किंग स्थल और आपातकालीन निकास मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा सुरक्षा रिहर्सल को संपन्न कराया।

शनिवार को एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने पुलिस अधिकारियों के साथ अनाज मंडी बावल का दौरा किया
शनिवार को एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने पुलिस अधिकारियों के साथ अनाज मंडी बावल का दौरा किया

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मुख्य व वैकल्पिक रूटों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कार्यक्रम की आड़ में यदि किसी ने भी शांति भंग करने या कोई असामाजिक/आपराधिक गतिविधि करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं होगी।”

सुरक्षा व्यवस्था की मुख्य विशेषताएं:

बावल क्षेत्र के प्रवेश और निकास मार्गों पर सुरक्षा की दृष्टि से 10 विशेष पुलिस नाके लगाए गए हैं।संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए सिविल वर्दी में खुफिया व पुलिस बल की तैनाती की गई है। कार्यक्रम स्थल के पास दंगा निरोधक दस्ता (Anti-Riot Squad), बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad), टियर गैस स्क्वाड और वज्र वाहन तैनात रहेंगे।

बावल में CM नायब सिंह सैनी के आगमन को लेकर पुलिस की क्या है तैयारियां CM नायब सिंह सैनी

 

जिला पुलिस प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें। वाहन चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा करने के बजाय निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने का आह्वान किया गया है।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर