गुरूवार, 26 नवम्बर 2026

धारूहेड़ा नपा में होगा वार्ड कमेटियों का गठन, जानिए कैसे बने मेंबर

Written by: Harsh Rajput

Published:

धारूहेड़ा: धारूहेड़ा में मतदातओं को एक बडी खबर सामने आई है। अगर आप अपने वार्ड से नही जीत सके है तो कोई बात नहीं आप अपने वार्ड से नपा वार्ड कमेटी के…


धारूहेड़ा: धारूहेड़ा में मतदातओं को एक बडी खबर सामने आई है। अगर आप अपने वार्ड से नही जीत सके है तो कोई बात नहीं आप अपने वार्ड से नपा वार्ड कमेटी के मेंबर बन कर भी अपनी आवाज उठा सकते है। अगर आप इसको लेकर इच्छुक है तो जल्दी करें। क्योंकि धारूहेड़ा में वार्ड कमेटी के गठन के लिए 17 तक आवेदन मांग है।

वार्ड कमेटियों का होगा गठ]

: हरियाणा नगरपालिका नागरिक भागीदारी के तहत नगर पालिका धारूहेड़ा के सभी 18 वार्डों में वार्ड कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक वार्ड से 3 से 7 नागरिकों को सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। ​काई भी इच्छुक मतदाता अपने वार्ड से आवेदन कर सकता है। इसके लिए उसे नपा कार्यालय में जाना होगा तथा जरूरताुनसार कागजात देने होंगे।

क्यों बनाई जाएंगी वार्ड कमेटियां

बता दे वार्ड कमेटियों का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों की विकास कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करना तथा वार्ड स्तर की समस्याओं के समाधान में सहयोग लेना है। जो भी व्यक्ति हरियाणा नगरपालिका नागरिक भागीदारी के तहत वार्ड समिति का सदस्य बनना चाहता है, वह 17 जुलाई तक नपा आफिस में अपना आवेदन कर सकता है। क्योंकि उसके बाद फिर वार्ड मेम्बरों के प्रस्ताव की मीटिंग शुरू हो जाएगी फिर वार्ड समिमि मेंबर नहीं बनाया जा सकेगा। नगर पालिका की ओर से मुनादी करवाई गई है ताकि लोग अपने वार्ड के विकास के लिए कमेटी के मेंबर बन सके।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

 

नगर पालिका में वार्डों के विकास के लिए पार्षदों के अलावा कुछ मेंबर भी शामिल किए जाते हैं जो समस्याएं व सुझाव दे सके। जो भी वार्ड कमेटी का मेंबर बनना चाहता है वह नगर पालिका में 17 जुलाई से पहले आवेदन कर दें।
सुमित कुमार, सचिव धारूहेड़ा

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp