सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा में चरमराई सीवरेज व्यवस्था !

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा: लाखों रूप्ए लगाकर भले ही जनस्वास्थ विभाग ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाटं लगा दिया हो लेकिन महज आधे घंटे की बारिश ने धारूहेडा में जनस्वास्थ्य विभाग की पोल खोल कर रख दी…


धारूहेड़ा: सोहना रोड पर पीएनबी बैंक के पास हो रहा सीवरज ओवरफ्लों
धारूहेड़ा: सोहना रोड पर पीएनबी बैंक के पास हो रहा सीवरज ओवरफ्लों
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: लाखों रूप्ए लगाकर भले ही जनस्वास्थ विभाग ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाटं लगा दिया हो लेकिन महज आधे घंटे की बारिश ने धारूहेडा में जनस्वास्थ्य विभाग की पोल खोल कर रख दी है। एक बार फिर सोहना रोड सीवरेज ओवरफलो से जलगम्न हो गया है।

Advertisement

दूषित पानी सड़क पर भर गया

भटसाना रोड पर स्थित संतोष कॉलोनी में  सुबह सीवर का दूषित पानी सड़क पर भर गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी पैदल जाने वाले लोगों को हुई।

स्थानीय निवासी राजेंद्र  राहुल और दीपक ने बताया कि सीवर लाइन और चैंबरों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ जाता है। इससे लोगों को रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है।
शहर की सीवर व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह से चरमराई हुई है। जिस भी गली मोहल्ले से गुजरो, वहां सीवर जाम मिलता है। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और विभागीय कर्मचारी तमाम शिकायतों पर महज खानापूर्ति करने में जुटे हैं। बारिश के बाद स्थिति और भी बदहाल होती जा रही है
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहने से दुर्गंध फैली रहती है। गंदगी व जलभराव से मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। संबंधित विभाग से शिकायत करने के बाद भी स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

सीवरेज व्यवस्था सवालों के घेरे में: बता दे मंगलवार शाम को धारूहेड़ा में हुई बारिश के बाद धारूहेड़ा की सीवरेज व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। बुधवार तक कई स्थानों पर सीवरेज लाइन के चैंबरों से गंदा पानी निकलता रहा, जिससे मुख्य सड़कों पर जलभराव और गंदगी की स्थिति बनी रही।Dharuhera News

Advertisement

ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन

राहगिर परेशान, ​अधिकारियों ने साधी चुप्पी’ बता दे सोहना रोड पर हो रहे जलभराव से राहगीरों, वाहन चालकों और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के भिवाड़ी रोड और रेवाड़ी रोड पर सीवरेज का दूषित पानी सड़कों पर जमा दिखाई दिया। भिवाड़ी रोड स्थित बैंकों, दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने गंदा पानी भर जाने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई।

 

ये भी पढ़ें:राजपूत महासभा धारूहेड़ा की बैठक में फैसला, 20 अक्टूबर को सामूहिक रूप से मनाया जाएगा दशहरा

कई सालों से यह समस्या’ लोगो ने बताया कि थोडी सी बारिश होते ही सोहना रोड पर भारी जलभराव हो जाता है। इतना ही नही यहां पर बनाए गए सीवरेज भी ओवरफलो होने लग जाते है। ​यह कोई नई बात नहीं है हर बारिश में ही ऐसा होता है।

कागजों में सफाई, धरातल पर काम नही: कई लोगों को मजबूरी में सीवरेज के पानी से होकर गुजरना पड़ा, जिससे नाराजगी देखने को मिली। नागरिकों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से मांग की है कि शहर की सीवरेज व्यवस्था का सही करवाने की मांग की है।

 

ये भी पढ़ें:IGU मीरपुर का बजा डंका: राजनीति विज्ञान विभाग के तीन छात्रों ने पास की UGC-NET परीक्षा, कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने दी बधाई

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp