Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा परिवार पहचान पत्र में खुद को अकेला व्यक्ति दर्ज करने वाले नागरिकों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। सरकार का मानना है कि सत्यापन होने के बाद ही योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचेगी इसी उद्देश्य से सरकार के द्वारा अकेले रहने वाले व्यक्ति का आय और परिवार संबंधी विवरण का सत्यापन किया जा रहा है।
हरियाणा में टोटल 354000 लोगों ने खुद को अकेला बताया है। इनमें से 190000 लोगों का वार्षिक आय 1 लाख रुपया से कम है। ऐसे में सरकार के द्वारा सत्यापन किया जा रहा है कि जिन लोगों ने खुद को अकेला बताया है वह सच बोल रहे हैं या इसमें किसी भी तरह का भ्रष्टाचार है।
इन लोगों को सरकार भेज रही है मोबाइल पर मैसेज
सरकार को यदि ऐसे एकल व्यक्ति मिलते हैं जिनकी हालत काफी खराब है तो उनकी पेंशन बढ़ाई जा सकती है। हरियाणा में ऐसे लोगों को मोबाइल पर मैसेज भेजा जा रहा है। मोबाइल पर मैसेज भेज कर सत्यापित किया जाएगा इसके बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा।
वेरिफिकेशन नहीं कराने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ
अभी तक कई लोगों का सत्यापन हो चुका है। सरकार ने फैसला लिया है की राज्य में जो लोग अकेले रहते हैं समय आने पर ऐसे लोगों का पेंशन बढ़ाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ सरकार के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जो भी लोग वेरिफिकेशन नहीं करते हैं उन्हें सरकारी योजनाओं का लागू नहीं दिया जाएगा।













