Breaking News: भिवाड़ी बाबा मोहनराम मंदिर में 4 वर्षीय बच्ची लावारिस मिली

On: June 15, 2026 1:48 PM
Follow Us:

 Breaking News: भिवाड़ी : प्रसिद्ध बाबा मोहनराम मंदिर में रविवार सुबह एक चार वर्षीय बच्ची लावारिस अवस्था में मिली है। बता दे कि मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने बच्ची को अकेला भटकते देखा, जिसके बाद उसकी सूचना पुलिस को दी गई।

जानकारी के अनुसार बच्ची अपना नाम पायल बता रही है। उसने अपनी मां का नाम संगीता और पिता का नाम परवेन्द्र बताया है। बच्ची के अनुसार वह अपनी मां और भाइयों के साथ मंदिर आई थी।

उसने बताया कि उसकी मां उसे एक स्थान पर बैठाकर थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर गई थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वापस नहीं आई। बच्ची अपने घर का पूरा पता नहीं बता पा रही है और केवल इतना कह रही है कि उसका घर काफी दूर है।

मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने बच्ची की देखभाल की व्यवस्था करते हुए उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस भी मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्ची की पहचान और उसके परिवार तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

यदि किसी व्यक्ति को बच्ची या उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह मंदिर गौशाला संचालक होराम प्रधान के मोबाइल नंबर 9414013277 अथवा भिवाड़ी पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 01493-294100 पर संपर्क कर सूचना दे सकता है। पुलिस ने आमजन से बच्ची को उसके परिवार से मिलाने में सहयोग करने की अपील की है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now