Haryana Toll New Rule: 80 की रफ्तार से टोल पार करेंगी गाड़ियां, सभी टोल प्लाजा पर लागू होगा ये नया नियम

On: May 12, 2026 5:36 PM
Follow Us:
80 की रफ्तार से टोल पार करेंगी गाड़ियां, सभी टोल प्लाजा पर लागू होगा ये नया नियम

Haryana Toll New Rule: टोल प्लाजा पर आने वाली सभी परेशानियां खत्म होने वाली है। अगले साल तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सभी टोल प्लाजा बैरियर फ्री हो जाएंगे। NHAI के द्वारा सभी टोल प्लाजा पर’ MULTILENE FREE FLOW SYSTEM ‘ विकसित किया जाएगा।

टेंडर की प्रक्रिया हुई शुरू

इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दिल्ली गुजरात में एक-एक टोल प्लाजा को बैरियर फ्री किया जा चुका है और अब हरियाणा के गुरुग्राम में भी इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। गुरुग्राम के बाद हरियाणा के सभी टोल प्लाजा पर नया नियम लागू कर दिया जाएगा जिससे टोल प्लाजा पर ट्रैफिक का दबाव खत्म हो जाएगा इसके साथ ही साथ समय की भी काफी बचत होगी।

बैरियर फ्री टोल प्लाजा पर काम हुआ शुरू

पिछले कुछ सालों पर देश के सभी टोल प्लाजा को लेकर नया-नया नियम लागू किया जा रहा है क्योंकि गाड़ियों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। इसको देखते हुए NHAI के द्वारा टोल प्लाजा को बैरियर फ्री करने का फैसला किया गया है।

अगले कुछ महीने में इन टोल प्लाजा पर लागू होगा नया नियम (Haryana Toll New Rule)

एनसीआर के कई टोल प्लाजा को 1 महीने के भीतर बैरियर फ्री कर दिया जाएगा। गुरुग्राम सोहना हाईवे पर संचालित घामडोज टोल प्लाजा, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर संचालित हिलालपुर टोल प्लाजा और द्वारका एक्सप्रेसवे का बिजवासन टोल प्लाजा जल्द बैरियर फ्री होने वाले हैं।

80 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां

टोल प्लाजा फ्री होने से गाड़ियों की रफ्तार बढ़ जाएगी और गाड़ियां 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने लगेगी। सबसे बड़ी बात है कि नया नियम लागू होने के बाद जिन गाड़ियों में रिचार्ज नहीं होगा उन्हें भी रोक नहीं जाएगा बल्कि बाद में नोटिस भेज कर उनसे पैसा लिया जाएगा। हालांकि इसके बाद जुर्माना भी बढ़ा दिया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now