शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

हरियाणा में बवाल: गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी के बाद रेवाड़ी में किसानों ने गंगायचा टोल किया फ्री, रोड जाम कर दी चेतावनी

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी: भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी को नरवाना के पास पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद पूरे हरियाणा में बवाल हो रहे । गिरफ्तारी की खबर…


हरियाणा में बवाल: गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी के बाद रेवाड़ी में किसानों ने गंगायचा टोल किया फ्री, रोड जाम कर दी चेतावनी
हरियाणा में बवाल: गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी के बाद रेवाड़ी में किसानों ने गंगायचा टोल किया फ्री, रोड जाम कर दी चेतावनी
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी को नरवाना के पास पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद पूरे हरियाणा में बवाल हो रहे । गिरफ्तारी की खबर प्रदेश में आग की तरह फैल गई, जिसके विरोध में पूरे हरियाणा में रोड जाम किए जा रहे है। इतना नही रेवाड़ी जिले की चढूनी टीम ने भी जबरदस्त एकजुटता दिखाते हुए गंगायचा टोल प्लाजा पर मोर्चा खोल दिया।

Advertisement

 

हरियाणा में बवाल: गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी के बाद रेवाड़ी में किसानों ने गंगायचा टोल किया फ्री, रोड जाम कर दी चेतावनी
हरियाणा में बवाल: गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी के बाद रेवाड़ी में किसानों ने गंगायचा टोल किया फ्री, रोड जाम कर दी चेतावनी

भारी पुलिस बल के बावजूद किया रोजड जाम

गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही रेवाड़ी जिले की टीम भारी संख्या में इकट्ठी होकर गंगायचा टोल प्लाजा पर पहुंचे। हालांकि वहां किसानों के पहुंचने से पहले ही भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद थे, लेकिन किसानों की विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस प्रशासन बेबस नजर आया। किसानों ने न सिर्फ वहां रेवाड़ी झज्जर मार्ग पर रोड जाम करवाया, बल्कि टोल को भी पूरी तरह से फ्री करवा दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

दिल्ली रैली को विफल करना चाहती है सरकार: किसान नेता

किसान नेताओं ने सीधे तौर पर सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि आगामी 21 तारीख को दिल्ली के किसान घाट पर चढूनी यूनियन की एक विशाल रैली होने जा रही है। सरकार इस दमनकारी नीति और गिरफ्तारी के जरिए इस रैली को विफल करना चाहती है, लेकिन किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। किसानों ने मांग की है कि सरदार गुरनाम सिंह चढूनी को तुरंत प्रभाव से रिहा किया जाए।

हरियाणा में बवाल: गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी के बाद रेवाड़ी में किसानों ने गंगायचा टोल किया फ्री, रोड जाम कर दी चेतावनी
हरियाणा में बवाल: गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी के बाद रेवाड़ी में किसानों ने गंगायचा टोल किया फ्री, रोड जाम कर दी चेतावनी

हमारी यूनियन का एक-एक आदमी भगत सिंह है, लाठी-जेल से नहीं डरते: समय सिंह

चढूनी यूनियन के प्रधान समय सिंह ने सरकार और जिला प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “हमारी यूनियन का एक-एक आदमी भगत सिंह है। अगर प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से गुरनाम सिंह जी को रिहा नहीं किया, तो रेवाड़ी की टीम मरने के लिए भी बिल्कुल तैयार है। चाहे पुलिस प्रशासन लाठियां मंगवाए, डंडे बरसाए या हमें जेल में भेजे, हम घबराने वाले नहीं हैं।”

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

 

मौके पर ये सभी वरिष्ठ किसान नेता रहे मौजूद

इस मौके पर चढूनी यूनियन की जिला कार्यकारिणी के प्रधान राजेंद्र कुमार, राजजकुमार (एससी सेल) और रेवाड़ी जिले के शहरी प्रधान कृष्ण सैनी , ओपी लोहाणा, जयपाल, विपिन, वेद प्रकाश सुल्तानिया, वेद डाडरा, राजेश, मुन्नी, कुलदीप करनावास, मनीषा यादव, मोनिका, मंगल, अभय सिंह चिह्ड़ और रोशनलाल त्रदरोगा सहित उनके तमाम साथी मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp