Best24News: रेवाड़ी जिले के डहीना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बुडोली बस स्टैंड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। म्रतक की पहचान नही हो पाई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन चालक की पहचान राहुल पुत्र कर्ण सिंह निवासी खुडाना बसई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रेवाड़ी की ओर से फरीदाबाद जा रहा था। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले मोटरसाइकिल सवार युवक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप और मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी जाएगी। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
पुलिस ने पिकअप को जब्त कर चालक का गिरफ्तार कर लिया है तथा मृतक की शिनाख्त के लिए सामान्य अस्पताल रेवाड़ी में रखवा दिया गया है। मृतक की पहचान के आस पास के थानो में फोटो शेयर की है।













