धारूहेड़ा के इस गांव का सरपंच निलंबित, जानिए वजह

On: July 26, 2026 3:02 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा के इस गांव का सरपंच निलंबित, जानिए वजह

धारूहेड़ा: ग्राम पंचायत मालाहेड़ा के सरपंच  को उपायुक्त रेवाडी ने तत्काल प्रभाव से सरपंच निलंबित को निलंबित कर दिया है। सरपंच पर ग्राम पंचायत की आम रास्ता पर अवैध कब्जा करने और नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाने के आरोप हैं। मामले की जांच और सुनवाई के बाद उपायुक्त रेवाड़ी ने यह कार्रवाई की है। सरपंच निलंबन की चर्चा जिले में आग की तरह फैल गई है।

पहले जारी किया था कारण बताओ नोटिस

आदेश में बताया गया है कि सरपंच को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब में उन्होंने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि शिकायत राजनीतिक रंजिश के कारण की गई है और रास्ते पर उनका कोई अवैध कब्जा नहीं है। हालांकि रिकॉर्ड, संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद उपायुक्त ने माना कि पंचायत रास्ते से कब्जा नहीं हटाया गया। इसके आधार पर सरपंच को निलंबित कर दिया गया।

 

धारूहेड़ा: मालाहेड़ा के सरपंच महेश कुमार को जारी किया निंलबन लेटर
धारूहेड़ा: मालाहेड़ा के सरपंच महेश कुमार को जारी किया निंलबन लेटर

बार बार कहने के बावजूद नही हटाया अवैध कब्जा

निलंबन आदेश के तहत महेश कुमार अब ग्राम पंचायत की बैठकों और कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। साथ ही हरियाणा पंचायती राज अधिनियम की धारा 51(6) के अनुसार पंचायत की चल और अचल संपत्ति का चार्ज बहुमत वाले पंच को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतियां विकास एवं पंचायत विभाग, सीईओ जिला परिषद, एसडीएम रेवाड़ी, बीडीपीओ और संबंधित सरपंच को भेज दी गई हैं।

 

धारूहेड़ा के इस गांव का सरपंच निलंबित, जानिए वजह सरपंच निलंबित

 

क्या कहते सरपंच: सरपंच महेश ने कहा कि शिकायत राजनीतिक रंजिश के कारण की गई है और रास्ते पर उनका कोई अवैध कब्जा नहीं है। मेरे द्वारा फोटो व सभी सबूत दिया जा चुके हैं। फिलहाल उसे कोई निलंबन का लेटर नही मिला है।

बीडीपीओ सरजीत सिंह ने बताया कि काफी समय पहले शिकायत मिली थी। प्रशासन की ओर से जांच करवाई गई तो वे जांच में दोषी मिले। इसी केा लेकर उपायुक्त की ओर से सरपंच मालाहेडा को​ निंलबित किया गया है। लेटर ​सरपंच को भेज दिया गया है।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर