Haryana Rain Alert: हरियाणा में एक बार फिर से मानसून की वापसी हो चुकी है। राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में सामान्य से अधिक बारिश होने का इस साल अनुमान है। पिछले कुछ दिनों से मानसून पर ब्रेक लगा था जिससे राज्य में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी लेकिन एक बार फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है।
अगले 3 घंटे में कई जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग में चेतावनी दिया है कि अगले तीन घंटे में राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने लोगों से अपील किया है कि बाहर जाते समय सावधानी बरते। राज्य में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के द्वारा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
तीन दिनों तक नहीं मिलेगी बारिश से राहत

मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों तक राज्य के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी। राज्य में लगातार तीन दिनों तक झमाझम बारिश होती रहेगी। राज्य में आज 2 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई है वहीं लगातार अगर बारिश होती रही तो तापमान में और भी ज्यादा गिरावट देखी जा सकती है।












