रविवार, 25 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी: नगर पालिका बावल परिसर में 26 जुलाई को आयोजित होगा अंत्योदय मेला

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी (Best24News) हरियाणा सरकार द्वारा 'मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0' के तहत गरीब व जरूरतमंद परिवारों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में मेलों का आयोजन किया जा रहा है।…


MMAPUY-2.0: बावल नगरपालिका में अन्तोदय मेला 26 को, जानिए कौन कौन ले सकते है भाग
MMAPUY-2.0: बावल नगरपालिका में अन्तोदय मेला 26 को, जानिए कौन कौन ले सकते है भाग
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News) हरियाणा सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0‘ के तहत गरीब व जरूरतमंद परिवारों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में रविवार, 26 जुलाई को नगर पालिका बावल के परिसर में विशाल अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले के माध्यम से पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisement

3000 से अधिक पात्र परिवारों को दी जा रही प्री-मेला काउंसलिंग

मामले की जानकारी देते हुए एडीसी (ADC) राहुल मोदी ने बताया कि इस मेले में बावल विधानसभा क्षेत्र के 3,000 से अधिक पात्र परिवारों को पोर्टल के माध्यम से चिह्नित किया गया है। इन सभी परिवारों को मेले से पहले ‘प्री-मेला काउंसलिंग’ देकर जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अपनी पात्रता के अनुसार सही योजना का चयन कर सकें।

इन मुख्य विभागों की योजनाएं होंगी शामिल

एडीसी ने बताया कि अंत्योदय मेले में अति गरीब परिवारों की वार्षिक आय बढ़ाने का मुख्य लक्ष्य रखा गया है। मेले में निम्नलिखित क्षेत्रों व विभागों की कल्याणकारी योजनाएं शामिल रहेंगी:

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद

  • स्वरोजगार एवं कौशल विकास (Skill Development)
  • पशुपालन व डेयरी विकास
  • सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME)
  • महिला एवं बाल विकास (महिला सशक्तिकरण)

हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता: एडीसी

एडीसी राहुल मोदी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का मूल उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र परिवार इससे वंचित न रहे। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है।

ये दस्तावेज है जरूरी

जिला प्रशासन व एडीसी ने बावल क्षेत्र के चिह्नित सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे 26 जुलाई (रविवार) को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों (जैसे परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि) के साथ नगर पालिका बावल परिसर में समय पर पहुँचें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

ये भी पढ़ें:स्मृति दिवस पर रेवाड़ी में खेल कूद प्रतियोगिताएं

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp