Breaking News: रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर ट्रेन से कटा युवक, नहीं हुई पहचान

On: July 27, 2026 5:03 PM
Follow Us:
GRP REWARI

Breaking News: रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल के निकट एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पडा मिला। सूचना पाकर राजकीय रेलवे पुलिस रेवाड़ी(जीआरपी) मौके पर पहुंची तथ शव को कब्जे में लियात्। पुलिस ने मृतक की पहचान का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव की पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

सोमवार को जीआरपी केा मिली सूचना

जीआरपी सब-इंस्पेक्टर कृष्ण ने बताया कि सोमवार को उनको सूचना मिली थी कि रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर अजरका रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसकी जेब ऐसा कोई कागजात नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।

कैसे हुई मौत नही पता चला

राजकीय रेलवे पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल रेवाड़ी के शवगृह में रखा गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नही हो पाई। अगर 72 घंटे में पहचान नहीं हुई तो उसका अंतिम संस्कार कराया जाएगा। वह कैसे मरा इसका कोई पता नहीं चल पाया है।

मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष, उसने हवाई चप्पल पहन रखी थी।  अगर किसी को इस बारे सूचना मिली या पहचान बता सके तो यहां संपर्क करें

संपर्क और सहायता
  • रेलवे पुलिस हेल्पलाइन नंबर: 1512 या 182
  • आधिकारिक पोर्टल: अधिक जानकारी के लिए Haryana Police Railways पर जा सकते हैं।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now