UGC RollBack: भिवाड़ी में उग्र प्रदर्शन, SDM को ज्ञापन देकर दी चेतावनी

On: August 9, 2026 3:10 PM
Follow Us:
UGC RollBack: भिवाड़ी में उग्र प्रदर्शन, SDM को ज्ञापन देकर दी चेतावनी

UGC RollBack : भिवाड़ी: राजस्थान के जयपुर में आंदोलन के दौरान घायल हुए और बाद में उपचार के दौरान निधन हुए देवराज सिंह पलाड़ा को श्रद्धांजलि देने के लिए भिवाड़ी में विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने देवराज सिंह पलाड़ा के परिवार को उचित मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा आंदोलन के दौरान कथित रूप से दोषी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

यूजीसी रोल बैक को लेकर देश भर में आंदालेन जारी है। स्वर्ण समाज की ओर से खूब आदोलन किए जा रहे है लेकिन सरकार को इसको लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं है। एक बार फिर से स्वर्ण समाज की ओर से आंदोलन को तेज कर दिया गया है।

जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यूजीसी रोस्टर की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान पुलिस की ओर से लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया था। इस दौरान कई लोग घायल हुए थे। प्रदर्शनकारियों के अनुसार देवराज सिंह पलाड़ा भी घायल हुए थे और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाने तथा जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

मांगो को लेकर सोंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देवराज सिंह पलाड़ा के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

 

नहीं हुई सुनवाई तो अग्र होगा आंदोलन

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि आंदोलनकारियों की मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। यूजीसी से संबंधित नए नियमों और कानूनों को वापस लेने तथा संसद और राज्यसभा में उन्हें निरस्त करने की मांग रखी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को लेकर सुनवाई नहीं हुई को आंदोलन होगा

ये रहे मौजूद: ज्ञापन सौंपने वालों में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह राजावत, श्री राजपूत महासभा भिवाड़ी के संस्थापक बंकट सिंह परमार, अध्यक्ष समर सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। इस दौरान देवराज सिंह पलाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें