शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर धारूहेड़ा में निकाली कलश् यात्रा

On: August 9, 2026 1:51 PM
Follow Us:
शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश् यात्रा

धारूहेड़ा: श्रीमद् भागवत कथा सेवा समिति की ओर सेक्टर-6 स्थित सामुदायिक भवन में सात दिवसीयस शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा से पहले रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा को कथा वाचक बालकृष्ण महाराज ने रवाना किया।

सेक्टर चार व छह जगह जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल पहुंची। कथा समिति के अध्यक्ष डीके शर्मा ने बताया कि कथा प्रतिदिन सायं 3:15 बजे से 7:15 बजे तक सेक्टर-6 स्थित सामुदायिक भवन होगी।

 

कथा वाचक बालकृष्ण महाराज रोजाना कथा सुनाएंगें। कथा का समापन रविवार, 16 अगस्त को होगा। इसी दिन कथा स्थल पर पूर्णाहुति एवं हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें