धारूहेड़ा: देवभूमि उत्तराखंड समाज समिति, धारूहेड़ा द्वारा उत्तराखंड सरकार में प्रवासी परिषद के माननीय राज्य मंत्री ओम प्रकाश भट्ट के धारूहेड़ा आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन अजय जांगड़ा, मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र चंदेल, सावन सैनी व देवभूमि उत्तराखंड समाज समिति प्रधान जितेंद्र नेगी सहित पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर ओम प्रकाश भट्ट ने धारूहेड़ा में रह रहे उत्तराखंड समाज के लोगों से संवाद किया तथा समाज की एकता, उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों के हितों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।

चेयरमैन अजय जांगड़ा ने भी देवभूमि उत्तराखंड समाज समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए सामाजिक एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, मातृशक्ति एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। देवभूमि उत्तराखंड समाज समिति, धारूहेड़ा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।














