google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Google Map की इस सेटिंग को करें ऑन, कभी नहीं कटेगा चालान ? | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Google Map की इस सेटिंग को करें ऑन, कभी नहीं कटेगा चालान ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

Google Map : अगर आप भी कार से सफर करते हैं और कई बार किसी वजह से आपकी कार का चालान कट गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज…


Google Map : अगर आप भी कार से सफर करते हैं और कई बार किसी वजह से आपकी कार का चालान कट गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर ड्राइविंग के दौरान अपनाया जाए तो आप भारी चालान से बच सकते हैं।

Advertisement

इसके लिए आपको Google Map की मदद लेनी होगी, Google Maps में कुछ ऐसे फीचर मौजूद हैं जिनकी मदद से आप अपनी कार का चालान कटने से बच सकते हैं।

आइए जानते हैं Google Map के इन फीचर के बारे में-

Advertisement

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

स्पीड लिमिट वार्निंग

स्पीड लिमिट वार्निंग फीचर आपकी कार की स्पीड को ट्रैक करता है, अगर आप ओवर स्पीड में गाड़ी चला रहे हैं तो यह आपको चेतावनी देता है। जिससे आप चालान से बच सकते हैं।

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

स्पीड कैमरा अलर्ट

इस फीचर से आपको उन स्पीड कैमरों की जानकारी मिलती है, जो आपकी यात्रा के दौरान रास्ते में लगे होते हैं। इसकी मदद से आप स्पीड कैमरों से बच सकते हैं।

ट्रैफिक अलर्ट

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

यह फीचर आपको सड़क पर ट्रैफिक या भीड़भाड़ और अन्य व्यवधानों के बारे में जानकारी देता है। इसकी मदद से आप ट्रैफिक में फंसने से बच सकते हैं।

इन फीचर्स को एक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल मैप्स की सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद नेविगेशन टैब में जाकर ड्राइविंग ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। इन्हें एक्टिवेट करने के लिए टॉगल स्विच को ऑन करना होगा।

इन फीचर्स का इस्तेमाल करके आप चालान से बच सकते हैं, साथ ही सुरक्षित ड्राइविंग के साथ अपना समय भी बचा सकते हैं।

इसके अलावा हम यहां कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप चालान से भी बच सकते हैं।

 

  • ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
  • हमेशा स्पीड लिमिट का पालन करें।
  • गाड़ी चलाते समय लाइसेंस, इंश्योरेंस और दूसरे जरूरी दस्तावेज हमेशा अपने पास रखें।
  • अपने वाहन की उचित देखभाल करें।

 

गूगल मैप्स से पता चल जाएगा कहां पर टोल है

अगर आप कहीं पहुंचने के लिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आप इसकी मदद से रास्ते में पड़ने वाले टोल का पता लगाते के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैँ। इससे टोल पर लगने वाले टैक्स का अनुमान भी लगा सकते हैं। इतनी ही नहीं आप अपने रास्ते को नेविगेट करते वक्त बिना टोल वाला रास्ता भी चुन सकते हैं। इससे आप टोल टैक्स पर खर्च होने वाले पैसों को बचा सकते हैं

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp