गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Train News: हरियाणा यूपी ​बिहार व झांरखड की होगी सीधी कनेक्टिविटी, इस दिन होगा नई साप्ताहिक ट्रेन का संचालन

Written by: सुनील चौहान

Published:

Train News: रेलवे में यात्रा करने वालों के लिए बडी राहत भरी खबर है। रेलवे की ओर से दौराई (अजमेर) से झारखंड के गोड्डा के बीच जल्द ही एक नई साप्ताहिक ट्रेन…


Train News: रेलवे में यात्रा करने वालों के लिए बडी राहत भरी खबर है। रेलवे की ओर से दौराई (अजमेर) से झारखंड के गोड्डा के बीच जल्द ही एक नई साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। बता दे कि इस ट्रेनेसे हरियाणा यूपी ​बिहार व झांरखड की सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी।

Advertisement

 

यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को दौराई और मंगलवार को झारखंड के गोड्डा से संचालित की जाएगी। इस ट्रेन के चलने से फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुड़गांव के यात्रियों को लाभ होगा। Train News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

क्यों कि फिलहाल रेवाड़ी होकर यूपी-बिहार के लिए बहुत ही कम ट्रेनों का संचालन हो रहा है। ऐसे में औद्योगिक कस्बे में काम कर रहे श्रमिको के लिए ये ट्रेन किसी तोहफे से कम नही है।

इस ट्रेन के संचालन से यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। अभी दौराई स्टेशन के लिए रेवाड़ी से केवल 2 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

इस ट्रेन के संचालन से दौराई के लिए यात्रियों को एक अन्य विकल्प मिल सकेगा। साथ ही रेवाड़ी से टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, झाझा और गोड्डा झारखंड जाने वाले यात्रियों को पहली सीधी ट्रेन मिलेगी।Train News

रेलवे के अनुसार दौराई व गोड्डा स्टेशन के बीच यह ट्रेन रींगस, रेवाड़ी, दिल्ली, चिपियाना बुजुर्ग, टूंडला, गोविंदपुरी (कानपुर), सूबेदारगंज ( प्रयागराज), न्यू वेस्ट केबिन ( एनईडब्ल्यूसी), झाझा स्टेशन पर ठहराव करेगी।Train News

कुछ स्टेशनों पर इसका कामर्शीयल स्टॉपेज भी दिया जाएगा। इस ट्रेन के संचालन व इन स्टेशनों पर ठहराव का समय निर्धारित कर दिया गया है।Train News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

दौराई (अजमेर) गोड्डा एक्सप्रेस दौराई झारखंड से प्रत्येक रविवार को दोपहर 3.30 बजे रवाना होकर रात 9.20 बजे रेवाड़ी जंक्शन पर पहुंचेगी। रात 9.25 बजे प्रस्थान करते हुए अगले दिन रात 10.20 बजे गोड्डा पहुंचेगी।Train News

इसी तरह गोड्डा-दौराई (अजमेर) एक्सप्रेस गोड्डा से हर मंगलवार को सुबह 5 बजे रवाना होकर रेवाड़ी जंक्शन पर सुबह 10.20 बजे आगमन व 10.25 बजे प्रस्थान करते हुए शाम 5.20 बजे दौराई पहुंचेगी।

 

इन स्टेशनों पर भी होगा ठहराव

रेलवे के अनुसार अजमेर से झारखंड के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव दौराई-होड्डा स्टेशन के बीच रींगस, रेवाड़ी, दिल्ली, चिपियाना बुजुर्ग, टूंडला, गोविंदपुरी ( कानपुर), सूबेदारगंज (प्रयागराज), न्यू वेस्ट केबिन (एनईडब्ल्यूसी), झाझा स्टेशन पर होगा।

बता दे ये ट्रेन अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, कानपुर, फतेहपुर, सूबेदार गंज प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार एवं पं. दीनदयाल उपाध्यक्ष स्टेशन से बिहार भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी आन सोन, गया, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किऊल, झाझा, जसीडीह, देवघर, मोहनपुर, हंसडीहा, पोरैयाहाट स्टेशन पर भी ठहराव करेगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp