गुरुग्राम में 295 करोड़ से बना ‘टावर ऑफ जस्टिस’, सीएम सैनी और CJI सूर्यकांत ने किया उद्घाटन

On: August 23, 2026 7:50 PM
Follow Us:
गुरूग्राम को आधुनिक न्याय का तीर्थ ‘टावर ऑफ जस्टिस’ समर्पित, पसीना बहाने वाले कर्मठ श्रमिकों को किया सम्मानित

गुरुग्राम: साइबर सिटी गुरुग्राम की धरती पर आधुनिक न्याय व्यवस्था के एक नए युग की शुरुआत हुई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने गुरुग्राम में 295 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक ‘टावर ऑफ जस्टिस’ का भव्य उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गुरुग्राम में 295 करोड़ से बना 'टावर ऑफ जस्टिस', सीएम सैनी और CJI सूर्यकांत ने किया उद्घाटन
गुरुग्राम में 295 करोड़ से बना ‘टावर ऑफ जस्टिस’, सीएम सैनी और CJI सूर्यकांत ने किया उद्घाटन

9 साल के लंबे इंतजार के बाद पूरा हुआ प्रोजेक्ट

लगभग 7 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला यह भव्य कॉम्प्लेक्स मूल रूप से वर्ष 2020 में पूरा होना था, लेकिन विभिन्न तकनीकी कारणों से हुई देरी के चलते इसे बनने में 9 वर्ष का समय लगा। इस देरी के कारण परियोजना की शुरुआती लागत 113 करोड़ रुपये से बढ़कर अब करीब 295 करोड़ रुपये हो गई है। हाल ही में पुराने कोर्ट परिसर में आग लगने की घटना के बाद से कोर्ट का काम अस्थायी रूप से पीडब्ल्यूडी (PWD) गेस्ट हाउस से चलाया जा रहा था, लेकिन अब इस नए भवन से न्यायिक प्रक्रिया को नई गति मिलेगी। गुरुग्राम भारत की आर्थिक प्रगति का इंजन: सीएम सैनी

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम की धरती आज ज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्टार्टअप्स और वैश्विक निवेश का एक मजबूत केंद्र बन चुकी है। यह नया परिसर न्याय क्षेत्र में डिजिटलीकरण और आधुनिक बुनियादी ढांचे की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, जो आम जनता को तेज, पारदर्शी और सुगम न्याय दिलाने का काम करेगा।

 श्रमिकों का हुआ सम्मान, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने जताया हर्ष

इस गरिमामयी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने ‘एक्स’ (ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि इस भव्य न्यायिक परिसर के निर्माण में अपना पसीना बहाने वाले कर्मठ श्रमिकों को सम्मानित करने का अवसर भी मिला। उन्होंने विश्वास जताया कि अत्याधुनिक न्यायिक सेवा केंद्र, सम्मेलन कक्ष और उन्नत डिजिटल सुविधाओं से सुसज्जित यह नया परिसर नागरिकों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

गुरुग्राम में 295 करोड़ से बना 'टावर ऑफ जस्टिस', सीएम सैनी और CJI सूर्यकांत ने किया उद्घाटन
गुरुग्राम में 295 करोड़ से बना ‘टावर ऑफ जस्टिस’, सीएम सैनी और CJI सूर्यकांत ने किया उद्घाटन

  ‘टावर ऑफ जस्टिस’ की मुख्य विशेषताएं

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर