धारूहेड़ा: NH-919 पर हो रहे अतिक्रमण के चलते रोज लग रहा लंबा जाम

On: July 12, 2026 2:08 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: NH-919 पर हो रहे अतिक्रमण के चलते रोज लंबा जाम लग रहा है

धारूहेड़ा:  NH-919 पर हो रहे अतिक्रमण के चलते रोज लंबा जाम लग रहा है  आये दिन लग रहे जाम को लेकर वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड रही है। ऐसा नहीं है कि अधिकारियो को इसको लेकर पता नहीं है लेकिन अधिकारियों ने इसको लेकर चुप्पी साधी हुई है। एक बार फिर रविवार को भगत सिंह चौक पर भयंकर जाम लग गया। ​जिसके चलते घंटो वाहन जाम मे फसे रहे।

धारूहेड़ा: NH-919 पर हो रहे अतिक्रमण के चलते रोज लंबा जाम लग रहा है
धारूहेड़ा: NH-919 पर हो रहे अतिक्रमण के चलते रोज लंबा जाम लग रहा है

दुकानों के बार रखा है समाान

भगत सिंह चौक से लेकर कॉम्प्लेक्स तक दुकानदारों ने रातों-रात नेशनल हाईवे की जमीन पर पक्के चबूतरे बना लिए हैं। दुकानों के बाहर सुबह आते ही सामान लगा देते है। इतना ही ही नहीं इसके अलावा दुकानदारों ने नेशनल हाईवे नंबर 919 को अपनी परमानेंट पार्किंग बना दिया है, जिसके कारण यहां हर समय भीषण जाम लगा रहता है।

इंडस्ट्रियल हब होने के कारण भारी ट्रैफिक का दबाव

सोहना रोड नेशनल हाईवे 919 बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है, क्योंकि यह सीधे भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को जोड़ता है। सोहना, पलवल, फरीदाबाद, भिवाड़ी और अलवर जाने के लिए सारा हैवी ट्रैफिक इसी रोड से निकलता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस भीषण जाम से निजात दिलाने के लिए यहां एक बड़ा फ्लाईओवर तथा पुलिस स्टेशन के पास सड़क का लूप (Loop) बनाना बेहद जरूरी है। जाम को खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस की टीम भी पसीने-पसीने हो चुकी है।

 

धारूहेड़ा: NH-919 पर हो रहे अतिक्रमण के चलते रोज लंबा जाम लग रहा है
धारूहेड़ा: NH-919 पर हो रहे अतिक्रमण के चलते रोज लंबा जाम लग रहा है

प्रदूषण से ग्रामीणों और व्यापारियों का दम घुट रहा’

हाईवे के आसपास लगते गांवों के लोग भी इस समस्या से त्रस्त हैं। जब हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लगता है, तो उद्यमी और व्यापारी अपने वाहनों को गांव के संकरे रास्तों से निकालकर घर पहुंचते हैं। जाम में घंटों तक वाहन स्टार्ट खड़े रहने के कारण निकलने वाले धुएं से वायुमंडल पूरी तरह दूषित हो चुका है। हाईवे के आसपास बसे ग्रामीणों, दुकानदारों और होटल-ढाबा संचालकों को इस जहरीली हवा में सांस लेनी पड़ रही है।

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now