धारूहेड़ा के हजारों उपभोक्ताओं पर असर, 6 घंटे बंद रहेगी बिजली

On: June 14, 2026 10:14 AM
Follow Us:
POWER CUT

धारूहेड़ा। जिला रेवाड़ी के बावल में 40 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। लेकिन धारूहेडा में बिजली आपूर्ति को कोई समस्या नहीं हैै। इसी को लेकर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने जनहित में सूचना जारी करते हुए बताया है कि RDSS योजना के तहत चल रहे विद्युत प्रणाली सुदृढ़ीकरण कार्यों के कारण 14 और 15 जून 2026 को लगाताद छह घंटे बिजली आपूर्ति बदं रहेगी।

बता दे मरम्मत कार्य के चलते रविार को 11 केवी मेहरा फीडर-1, 11 केवी मेहरा फीडर-2 तथा 11 केवी कॉम्प्लेक्स फीडर की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया कि रविवार व सोमवा को धारूहेड़ा में सुबह 4:00 बजे से 10:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

 

इन कालोनियों में बिजली रहेगी बाधित: निगम से मिली जानकारी के अनुसार रविवार व सोमवार छह घंटे ​मरम्मत काम किया जाएगा। इसी के के चलते धारूहेड़ा के बास रोड पर संतोष कॉलोनी, तहसील रोड (पुलिस स्टेशन तक), गांव मालपुरा, जोनियावास, कापड़ीवास, घाटल, अकेरा, डाल्टन कॉलोनी तथा अकेडा और आसपास की कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहयोग की अपील: निगम ने कहा लोगो को समय पर बिजली आपूर्ति के मरम्मत कार्य जरूरी है ताकि लोगो को गर्मी के मौसम में कोइ परेशानी नहीं झेलनी पडे।

बिजली निगम ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान अपने जरूरी कार्यों की पहले से व्यवस्था कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now