शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

दुबई में आयोजित ‘सक्षम समिट 2025’ में रेवाड़ी के इस शिक्षाविद को मिला ‘इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड’, जानिए कौन है वो

Written by: सुनील चौहान

Published:

दुबई, यूएई: वैश्विक उद्यमिता के क्षेत्र में भारत का मान बढ़ाते हुए, College Study के फाउंडर, शिक्षाविद राजकुमार यादव को प्रतिष्ठित 'सक्षम इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025' सम्मान से सुशोभित किया गया…


दुबई में आयोजित 'सक्षम समिट 2025' में रेवाड़ी के इस उद्यमी को मिला 'इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड', जानिए कौन है वो
दुबई में आयोजित 'सक्षम समिट 2025' में रेवाड़ी के इस उद्यमी को मिला 'इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड', जानिए कौन है वो
Google News Follow us on Google

दुबई, यूएई: वैश्विक उद्यमिता के क्षेत्र में भारत का मान बढ़ाते हुए, College Study के फाउंडर, शिक्षाविद राजकुमार यादव को प्रतिष्ठित ‘सक्षम इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025’ सम्मान से सुशोभित किया गया है। उन्हें यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।

Advertisement

यह भव्य पुरस्कार समारोह 14 दिसंबर, 2025 को दुबई के भव्य सितारा होटल अल खोरी स्काई गार्डन में आयोजित ‘सक्षम समिट’ के तीसरे संस्करण के दौरान संपन्न हुआ। सक्षम समिट, ‘लाइफ चैंपियंस इकोसिस्टम’ (LCE) का प्रमुख वार्षिक आयोजन है। LCE भारत का सबसे भरोसेमंद उद्यमी मेंटरशिप प्लेटफॉर्म है, जिसकी स्थापना 3 बार के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक और विजनरी मेंटर डॉ. अजय शेष, MD, PhD द्वारा की गई है।

 दुबई में आयोजित 'सक्षम समिट 2025' में रेवाड़ी के इस उद्यमी को मिला 'इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड', जानिए कौन है वो
दुबई में आयोजित ‘सक्षम समिट 2025’ में रेवाड़ी के इस उद्यमी को मिला ‘इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड’, जानिए कौन है वो

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय स्तर की जानी-मानी नामचीन हस्तियों द्वारा प्रदान किया गया, जिनमें सिंगापुर के कॉरपोरेट दिग्गज हेल्थ-सेफ्टी वेलबीइंग डायरेक्टर श्री सारंग महाजन और प्रसिद्ध अमेरिकी लेखिका सोशलिस्ट सुश्री रेबेका डाहल शामिल थे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस पुरस्कार की वैश्विक महत्ता को और बढ़ा दिया।

इस उपलब्धि पर बात करते हुए राजकुमार यादव ने कहा, “दुबई जैसे ग्लोबल हब में यह सम्मान पाना हमारी शैक्षणिक संस्था के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ है। यह हमारी उस प्रतिबद्धता पर मुहर लगाता है जिसमें हम अंतरराष्ट्रीय स्तर के बिजनेस सिस्टम को बनाने पर जोर देते हैं। यह पुरस्कार डॉ. अजय शेष और LCE परिवार के मार्गदर्शन का परिणाम है, जिन्होंने हमें स्थानीय से वैश्विक (Local to Global) बनने का विजन दिया।”

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

‘सक्षम समिट 2025’ की थीम “सिस्टम, रणनीति और स्मार्ट विकास के साथ अपने व्यवसाय को वैश्विक स्तर पर ले जाना” थी। इस कार्यक्रम में भारत के सबसे होनहार उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया, जहाँ उन्हें अपने व्यवसाय को ऑटोमेशन और सिस्टम के जरिए ग्लोबल ब्रांड बनाने की रणनीतियां सिखाई गईं।

LCE के संस्थापक डॉ. अजय शेष ने इस अवसर पर कहा, “सक्षम समिट में हम केवल सफलता का जश्न नहीं मनाते, बल्कि उन सिस्टम्स का सम्मान करते हैं जो सफलता को टिकाऊ बनाते हैं। शिक्षाविद राजकुमार यादव ने एक ‘सिस्टम्स-फर्स्ट’ माइंडसेट का परिचय दिया है, जो उन्हें वास्तव में एक ‘लाइफ चैंपियन’ बनाता है।”

 दुबई में आयोजित 'सक्षम समिट 2025' में रेवाड़ी के इस उद्यमी को मिला 'इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड', जानिए कौन है वो

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान के साथ शिक्षाविद राजकुमार यादव और इनके द्वारा संचालित संस्था अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पहचान बनाने और वैश्विक सहयोग के लिए तैयार हैं।

शिक्षाविद राजकुमार यादव की संस्था कॉलेज स्टडी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। श्री राजकुमार यादव व इनकी संस्था की काउंसलिंग प्रक्रिया ने हजारों विद्यार्थियों के जीवन को बदलकर उन्हें नई उचाईयां प्राप्त करने में निर्णायक भूमिका निभाई है। इनकी संस्था विद्यार्थियों व वर्किंग प्रोफेशनलस को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में पूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करती है।

डॉ. अजय शेष द्वारा स्थापित, लाइफ चैंपियंस इकोसिस्टम’ भारत का प्रमुख मेंटरशिप प्लेटफॉर्म है जो उद्यमियों के व्यवसाय को ऑटोमेट करने और वैश्विक स्तर पर विस्तार करने में मदद करता है।

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp