शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Indian Railway: भारत केइस राज्य में दौड़ती है ये हाईटेक ट्रेनें, यात्रियों को मिलती है हाईटेक सुविधाएं

Written by: सुनील चौहान

Published:

Indian Railway:  बिहार अब भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नई मिसाल बन गया है. यह देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृत भारत ट्रेन और नमो भारत…


Vande Bharat Express Train
Vande Bharat Express Train
Google News Follow us on Google

Indian Railway:  बिहार अब भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नई मिसाल बन गया है. यह देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृत भारत ट्रेन और नमो भारत रैपिड रेल — ये तीनों आधुनिक रेल सेवाएं एक साथ चल रही हैं. रेलवे बोर्ड में सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने गुरुवार को यह जानकारी दी.Indian Railway

Advertisement

तीन आधुनिक ट्रेनों का संचालन एक साथ
दिलीप कुमार ने कहा कि ये तीनों रेलगाड़ियां — वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृत भारत ट्रेन और नमो भारत रेपिड रेल — भारत की आधुनिक रेलवे प्रणाली की त्रिवेणी हैं. और बिहार वह इकलौता राज्य है जहां इन तीनों का प्रत्यक्ष परिचालन हो रहा है, जो इसे देश के अन्य राज्यों से अलग बनाता है.Indian Railway

राज्य में चल रही हैं दो अमृत भारत ट्रेनें
उन्होंने बताया कि बिहार में दो अमृत भारत ट्रेनें वर्तमान में संचालित हो रही हैं. पहली ट्रेन दरभंगा से आनंद विहार (दिल्ली) के बीच चलती है, जबकि दूसरी ट्रेन सहरसा से मुंबई तक की सेवा देती है. ये ट्रेनें सुविधाजनक यात्रा, बेहतर यात्री अनुभव और तेज रफ्तार के लिए जानी जाती हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जयनगर से पटना के बीच चल रही है NAMO भारत रैपिड रेल
रेलवे अधिकारी ने यह भी बताया कि देश की दूसरी नमो भारत रैपिड रेल बिहार में चलाई जा रही है, जो जयनगर से पटना के बीच यात्रियों को सुविधा दे रही है. यह रैपिड रेल शहरों के बीच तेज, आरामदायक और टिकाऊ यात्रा के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है.Indian Railway

बिहार में तेज़ी से आगे बढ़ रही है अमृत भारत स्टेशन योजना
दिलीप कुमार ने जानकारी दी कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिहार के 98 रेलवे स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है. इनमें से पीरपैंती और थावे स्टेशन का काम पूरा हो चुका है और इन्हें नई सुविधाओं के साथ आधुनिक लुक दिया गया है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

प्रधानमंत्री मोदी ने किया 103 स्टेशनों का उद्घाटन
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 103 स्टेशनों का उद्घाटन किया था, जिनमें बिहार के भी कई स्टेशन शामिल हैं. यह पहल रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के अपग्रेडेशन की दिशा में बड़ा कदम है.

पटना, गया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर भी बनेंगे हाइटेक स्टेशन
कुमार ने आगे बताया कि जिन स्टेशनों पर काम प्रगति पर है, उनमें पटना, गया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जैसे बड़े स्टेशन शामिल हैं. इन स्टेशनों को मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम, डिजिटल सिग्नलिंग, एस्केलेटर, फूड कोर्ट और ई-बुकिंग फैसिलिटी जैसी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है.Indian Railway

बिहार पर रेलवे मंत्रालय का विशेष फोकस
उन्होंने अंत में कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बिहार की रेलवे परियोजनाओं को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है. भविष्य में और भी कई योजनाएं पूरी की जाएंगी जिससे यात्रियों को सुरक्षित, तेज और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा.Indian Railway

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp