शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

Haryana: हरियाणा के इस शहर में 258 चौराहों पर रहेगा तीसरी का पहरा, लगेंगे 2272 CCTV कैमरे

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana: हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में 258 चौक-चौराहों पर 2272 CCTV कैमरे लगाने का काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। CM नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय खरीद…


Haryana: हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में 258 चौक-चौराहों पर 2272 CCTV कैमरे लगाने का काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। CM नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय खरीद समिति की बैठक होगी। इसमें टेंडर को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। GMDA द्वारा पहले चरण में 218 चौक-चौराहों पर 1200 CCTV कैमरे लगाए थे। यह काम दो साल पहले पूरा हो चुका है।

Advertisement

वहीं दूसरे चरण में 258 चौक-चौराहों पर 2272 CCTV कैमरे को लगाने की योजना साल 2022 में बनाई गई थी। उस समय CM मनोहर लाल खट्टर ने इस योजना को मंजूरी प्रदान कर दी थी। पिछले साल इस योजना के तहत टेंडर आमंत्रित किए गए। इसको लेकर पांच कंपनियों ने आवेदन किए हैं।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय खरीद समिति की बैठक में अब इस टेंडर को रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद जीएमडीए की स्मार्ट सिटी शाखा की तरफ से इस टेंडर को आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर आवंटन के बाद यह कार्य 18 महीने के अंदर करवाया जाएगा।Haryana

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

सीसीटीवी कैमरों को जीएमडीए के सेक्टर-44 स्थित कार्यालय में बनाए गए इंटीग्रेटिड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा। इसको लेकर करीब 300 किमी भूमिगत ऑप्टिकल फाइबर केबल डाली जाएगी। इसके माध्यम से सीसीटीवी की लाइव फीड की 24 घंटे निगरानी रखी जा सकती है।

इन सीसीटीवी कैमरों को लगाने से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए जाएंगे। गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर 30 साल पहले सीवर लाइन डाली गई थी। इसको लेकर जीएमडीए ने करीब 19 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया है। दो कंपनियों ने इसके तहत आवेदन किया है। सीवर लाइन की हालत दयनीय है।

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

योजना के तहत 48 जगहों पर चेहरा पहचानने वाले कैमरे लगेंगे। इनमें जिला न्यायालय, मिनी सचिवालय, एमजी रोड मेट्रो स्टेशन, सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन, सिविल अस्पताल, ताऊ देवी लाल स्टेडियम, शीतला माता मंदिर परिसर, गुरुग्राम बस स्टैंड और सदर बाजार शामिल हैं।

जीएमडीए की तरफ से गांव चंदू बुढेड़ा में 66केवीए का नया बिजलीघर तैयार किया जाएगा। इसको बनाने में 15.9 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। 12 महीने के अंदर यह बिजलीघर बन जाएगा। इसके बनने के बाद चंदू बुढेड़ा के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली के अघोषित कट नहीं लगेंगे। बिजली कट लगने की स्थिति में करीब आधे घंटे तक पानी की आपूर्ति बाधित रहती है।

GMDA की योजना दो मुख्य सड़कों पर साइकिल ट्रैक और फुटपाथ बनाने की हैं। यह सड़क सेक्टर-58 और 61 और सेक्टर-59 और 61 को विभाजित करती है। 15.9 करोड़ रुपये के इस कार्य को 12 महीने के अंदर पूरा किया जाएगा। इस टेंडर को समिति की बैठक में रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: AIIMS Rewari में शुरू होगी OPD , भालखी में 12 एकड़ में बनेगी अनाज मंडी: डॉ. कृष्ण कुमार

इन शहरों में लगेंगे CCTV

इन CCTV कैमरों के लिए GMDA की स्मार्ट सिटी शाखा ने जगह का चयन किया हुआ है। योजना के तहत सोहना, बादशाहपुर, पटौदी, फर्रुखनगर, धनकोट, चंदू बुढेड़ा, पचगांव, बिलासपुर, हेलीमंडी, द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-89 से लेकर 108 में, कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर बादली, फर्रुखनगर, पटौदी और मानेसर में, सीपीआर और खेड़की दौला टोल प्लाजा के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp