बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

इंतजार खत्म: धारूहेड़ा हीरो ओवरब्रिज इस दिन होगा पूरा?

Written by: सुनील चौहान

Published:

हाईवे प्राधिकरण के प्रोजेक्ट निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि मालपुरा के पास बनाए जा रहे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसे दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।


पिछले करीब एक साल से काम जारी है। हर दिन लग रहे जाम से वाहन चालक भी परेशान हो चुके है
पिछले करीब एक साल से काम जारी है। हर दिन लग रहे जाम से वाहन चालक भी परेशान हो चुके है
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर धारूहेड़ा हीरो ओवरब्रिज  के पास वाहन चालकों को जाम की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। सोमवार को एक बार फिर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हालात यह रहे कि करीब दो किलोमीटर का सफर तय करने में वाहन चालकों को दो घंटे से अधिक समय लग गया। जाम के कारण दैनिक यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisement

रोज लगता है जाम: बता दे हाईवे पर धारूहेड़ा के मालपुरा के पास हाईवे पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के चलते करीब एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक मुख्य मार्ग बंद है और वाहनों को सर्विस लेन से होकर गुजरना पड़ रहा है। संकरी सर्विस लेन पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण सुबह और शाम लंबा जाम लग रहा है। इसका असर एंबुलेंस और रोजाना सफर करने वाले लोगों पर भी पड़ रहा है। खासतौर से सुबह और शाम तो हमेशा ही जाम रहता है। क्योंकि तीन लाईनो का दबाव एक लाइन पर आ जाता है।

जाम से कब मिलेगी राहत: पिछले करीब एक साल से काम जारी है। हर दिन लग रहे जाम से वाहन चालक भी परेशान हो चुके है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने तक सर्विस लेन पर वाहनों का दबाव बना रहेगा। ऐसे में निर्माण कार्य जल्द पूरा होने से धारूहेड़ा से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिल सकती है। वाहन चालक तो जाम से परेशान होकर एक एक दिन निकाल रहे है। हर चालक यहीं कहता है पता नहीं कब इस जाम से राहत मिलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा नंदू गौशाला में तेज प्रकाश ने दिए 51 हजार रुपये

 

हाईवे प्राधिकरण के प्रोजेक्ट निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि मालपुरा के पास बनाए जा रहे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
हाईवे प्राधिकरण के प्रोजेक्ट निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि मालपुरा के पास बनाए जा रहे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

दिसंबर तक पूरा होगा ओवरब्रिज

ये भी पढ़ें:राजकीय महाविद्यालय खरकड़ा : सपना को सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट चुना

हाईवे प्राधिकरण के प्रोजेक्ट निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि मालपुरा के पास बनाए जा रहे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसे दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण कुछ दिनों तक निर्माण कार्य प्रभावित हुआ था, लेकिन अब काम तेजी से किया जा रहा है। ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारू होने और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

 

ये भी पढ़ें:नेत्र जांच शिविर में 500 से ज्यादा मरीजों की जांच

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp