Dharuhera News : धारूहेड़ा: हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जोनावास में तीन घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन को चेतावनी दी।

प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान परसराम ने की कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सरकार कई नये नियम बनाने जा रही है तो कि कर्मचारियो के खिलाफ है। विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कि कर्मचारियों की ये मांगे है। जिसमें एग्री डिस्कॉम का विरोध, कैशलेस मेडिकल सुविधा, जोखिम भत्ता और बिजली क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाना शामिल है।

पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करना, रिक्त पदों को भरना और ड्यूटी के घंटे निर्धारित करना भी प्रमुख मांगें हैं। इस मौके पर पोहप सिंह, राजबीर, अजित, विकर्म, नरेश, पंकज आदि मौजूद रहे।














