सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

नारनौल लॉजिस्टिक हब में रेल कनेक्टिविटी की शुरुआत: CM नायब सिंह सैनी ने दिखाई पहली मालगाड़ी को हरी झंडी

Written by: हर्ष चौहान

Published:

महेंद्रगढ़ / नांगल चौधरी (Best24News): दक्षिणी हरियाणा में औद्योगिक विकास और माल परिवहन को गति देने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। नांगल चौधरी स्थित इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब…


नारनौल लॉजिस्टिक हब में रेल कनेक्टिविटी की शुरुआत: CM नायब सिंह सैनी ने दिखाई पहली मालगाड़ी को हरी झंडी
नारनौल लॉजिस्टिक हब में रेल कनेक्टिविटी की शुरुआत: CM नायब सिंह सैनी ने दिखाई पहली मालगाड़ी को हरी झंडी
Google News Follow us on Google

महेंद्रगढ़ / नांगल चौधरी (Best24News): दक्षिणी हरियाणा में औद्योगिक विकास और माल परिवहन को गति देने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। नांगल चौधरी स्थित इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब (Integrated Multi-Modal Logistics Hub) में रेल कनेक्टिविटी की विधिवत शुरुआत हो गई है। नारनौल लॉजिस्टिक हब में रेल कनेक्टिविटी की शुरुआत से इस क्षेत्र को काफी फायदा होगा

Advertisement

रविवार, 23 अगस्त 2026 को हरियाणा के  CM  नायब सिंह सैनी ने नांगल चौधरी यार्ड पहुंचकर पहली मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दे कि पहले चरण में 408 एकड़ क्षेत्र तैयार, आधुनिक स्टेशन व 2 किमी लंबा प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। इस परियोजना के पहले चरण के तहत 408 एकड़ क्षेत्र को पूरी तरह विकसित कर लिया गया है।
इतना ही नीह इसमें एक अत्याधुनिक स्टेशन भवन और माल चढ़ाने-उतारने (Loading/Unloading) के लिए 2 किलोमीटर लंबा रेलवे मंच (Railway Platform) शामिल है।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

 

नारनौल में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय नेता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए हेलीपैड पर उतरे और उन्होंने हब की रेल कनेक्टिविटी का विधिवत शुभारंभ किया।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

पहली मालगाड़ी का संचालन: राजस्थान के न्यू डाबला रेलवे स्टेशन से चलकर पहली मालगाड़ी नांगल चौधरी यार्ड में पहुंची, जिसके बाद हब के रेल नेटवर्क का व्यावहारिक आगाज हो गया। CM  के आगमन को लेकर जिला पुलिस व प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही।

रेल कनेक्टिविटी शुरू होने से क्या होंगे फायदे

माल की ढुलाई आसान और कम खर्चीली होने से क्षेत्र के उद्योगपतियों को बड़ा फायदा होगा।  लॉजिस्टिक हब के पूर्ण संचालन से महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और आसपास के जिलों में नए उद्योग आएंगे, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP

 

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp