मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

Breaking News : NSUI छात्र नेता रवि मसीत House Arrest

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी / बावल (Best24News): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बावल दौरे के मद्देनजर जिला पुलिस व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी प्रकार के…


Breaking News : Haryana CM के बावल दौरे के बीच NSUI छात्र नेता रवि मसीत House Arrest
Breaking News : Haryana CM के बावल दौरे के बीच NSUI छात्र नेता रवि मसीत House Arrest
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी / बावल (Best24News): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बावल दौरे के मद्देनजर जिला पुलिस व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी प्रकार के विरोध-प्रदर्शन या व्यवधान की आशंका को देखते हुए रेवाड़ी पुलिस ने  NSUI छात्र नेता रवि मसीत को उनके घर में ही नजरबंद (House Arrest) कर दिया है।

Advertisement

 

रविवार सुबह पुलिस बल रवि मसीत के आवास पर पहुंचा और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया।”क्या यह लोकतंत्र है?” — रवि मसीत ने उठाए सवालपुलिस कार्रवाई के बाद NSUI नेता रवि मसीत ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए प्रशासन के रवैये पर कड़े सवाल उठाए। छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले रवि मसीत ने कहा: “पुलिस ने मुझे घर में नजरबंद कर दिया है। अब हम मुख्यमंत्री से मिलकर छात्रों की समस्याओं और शिकायतों को लेकर भी अपनी बात नहीं रख सकते।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में जिला पार्षद का बेटा निकला लुटेरा: जीजा व साथियों संग मिलकर कैब चालक को बनाया बंधक, गाड़ी, मोबाइल व ₹20,000 लूटे

क्या अपनी मांगें उठाना या सवाल पूछना गलत है? क्या यही लोकतंत्र है?” उल्लेखनीय है कि 23 अगस्त को अनाज मंडी बावल में अनुसूचित जाति समरसता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने और किसी भी प्रकार के काले झंडे दिखाने या विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने संदिग्ध व छात्र नेताओं पर पहले से ही निगरानी बढ़ा दी थी। उसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है।

जानिए कौन है रवि मसीत: बता दे रेवाड़ी के जाटूसाना ब्लॉक के गांव मसीत के रहने वाले रवि छात्र एवं युवा राजनीति में पिछले 13 वर्षों से राननिति में सक्रिय रहे है। सक्रिय युवा नेता रवि मसीत ने 13 अगस्त को इनसो से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में आस्था जताते हुए कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया। उनके साथ इनसो के पूर्व जिला अध्यक्ष युगल यादव सहित सैकड़ों युवाओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का शेड्यूल: जानिए आज किन गांवों का नंबर

जानिए आये चर्चा में: बता दे कि रवि मसीत वर्ष 2017 से 2023 तक विश्वविद्यालय अध्यक्ष के रूप में इनसो में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया तथा संगठन को मजबूत करने में भूमिका निभाई। वर्ष 2023 से वे इनसो हरियाणा के स्टेट इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे।

 

ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp