Breaking News
Petrol-Diesel Price Hike: 10 दिनों में आम आदमी को लगा चौथा झटका, आज फिर बढे पेट्रोल डीजल के रेट, देख... 25 May Rashifal: आज बदलेगी किस्मत की चाल, इन राशियों पर बरसेगा धन, मिलेंगी सफलता “Bawal Fire Tragedy: चार दिन बाद कंपनी परिसर में मिले लापता कर्मचारियों के शव Dharuhera News: गुर्जर घटाल में पशुओं को लगाए टीके Fire News: गर्मी के चलते रेवाड़ी में दो जगह लगी आग Bhiwadi Fire News: खुशखेड़ा में बंद पड़ी अवैध पटाखा फैक्ट्री में फिर लगी आग, पुलिस पहरे के बावजूद उठ... Rewari News: रेवाड़ी-पलवल हाईवे पर सड़क के बीच धंसा बुलडोजर बूम, चार दिन से प्रशासन बेखबर Faridabad Murder Case: भिवाड़ी के खिलाड़ी की हरियाणा में पीट-पीटकर हत्या! बुझ गया चिराग PM Kisan Yojana: बड़ी खबर! हरियाणा के इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त Bhiwadi Fire: गिरधर रोलरेप कंपनी में लगी भयंकर आग

Haryana Weather Alert: हरियाणा में 43 डिग्री पंहुचा तापमान, 26 अप्रैल से बदलेगा मौसम, होगी बारिश

On: April 25, 2026 8:33 AM
Follow Us:

Haryana Weather Alert: हरियाणा में दिन पर दिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि अब राज्य के लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिलने वाली है। आज रात 25 अप्रैल से राज्य का मौसम बदलने वाला है और राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होने वाली है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूल भरी आंधी चलेगी और भारी बारिश होगी। बारिश होने से राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा। अनुमान है कि अधिकतम तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

फिलहाल राज्य की अधिकतम जिलों में 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच चुका है जिसकी वजह से गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। हालांकि 25 अप्रैल की रात से राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

25 अप्रैल को दिनभर मौसम शुष्क और गर्म रहेगा, लेकिन रात में बदलाव के संकेत मिलेंगे। 26 और 27 अप्रैल को कई जिलों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने के आसार हैं। वहीं 28 अप्रैल को उत्तर और पश्चिमी इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

29 अप्रैल को राज्य का मौसम सामान्य बना रहेगा और राज्य के कुछ जिलों में झमाझम बारिश होगी लेकिन 30 अप्रैल से फिर से मौसम साफ होने लगेगा। राज्य में एक बार फिर से गर्मी का टॉर्चर अप्रैल के बाद से देखने को मिल सकता है।

आज रात से राज्य के कई जिलों के आसमान में बादल छाएंगे और मौसम ठंडा हो जाएगा। मौसम बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल जाएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now