सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Breaking News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई, रेवाड़ी पीएमओ समेत 5 अधिकारियों पर गिरी गाज

Written by: Best24News

Published:

  Breaking News:    रेवाड़ी: प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के महकमे में बड़ी कार्रवाई हुई है। हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही और कार्यों की सही निगरानी नहीं करने…


  Breaking News:    रेवाड़ी: प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के महकमे में बड़ी कार्रवाई हुई है। हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही और कार्यों की सही निगरानी नहीं करने के आरोप में बड़ा कदम उठाया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश में रेवाड़ी सहित प्रदेश के 5 वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

 

Rewari hospital
Rewari civil hospital

जारी मेमो के अनुसार हरियाणा सिविल सेवा (Punishment & Appeal) Rules, 2016 के नियम-7 के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और रखरखाव में कथित लापरवाही को लेकर की जा रही है।
जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित है उनमें शामिल हैं—

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

 

 

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन, फरीदाबाद
डॉ. गिन्नी लांबा, पीएमओ, सिविल अस्पताल, सोनीपत
डॉ. सुरेंद्र यादव, पीएमओ, सिविल अस्पताल, रेवाड़ी
डॉ. गुरजीत, एसएमओ, सिविल अस्पताल, झज्जर
डॉ. टी.सी. गिदवाल, एसएमओ, एसडीसीएच बल्लभगढ़, फरीदाबाद

 

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP

पत्र में महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर 25 मई 2026 तक विभाग को भेजी जाए।

 

वहीं, दस्तावेज पर लिखे नोट के अनुसार 22 मई 2026 को संबंधित अधिकारियों के कार्यालय सील करने तथा रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार के दस्तावेजों से छेड़छाड़ न हो।Breaking News

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp