बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Election News: रेवाड़ी चुनाव में भीतरघात का खतरा बढ़ा, दोनों दलों में घमासान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Election News: रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका में 10 मई को चुनाव होना है। चुनाव के द्वारा दोनों पार्टियों ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवारों…


रेवाड़ी चुनाव में भीतरघात का खतरा बढ़ा, दोनों दलों में घमासान
रेवाड़ी चुनाव में भीतरघात का खतरा बढ़ा, दोनों दलों में घमासान
Google News Follow us on Google

Election News: रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका में 10 मई को चुनाव होना है। चुनाव के द्वारा दोनों पार्टियों ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवारों के नाम घोषित होने के बाद नाराजगी सामने आने लगी है। भाजपा उम्मीदवार विनीता पीपल ने अपने पहले ही संबोधन में पार्टी के विधायक को नजर अंदाज कर दिया वहीं कांग्रेस में भी बगावती सुर उठने लगे हैं।

Advertisement

धारूहेड़ा में अंतिम समय तक भाजपा के दौड़ में शामिल रहने वाले पूर्व अध्यक्ष कंवर सिंह ने नामांकन कर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है वहीं कांग्रेस में पूर्व अध्यक्ष शकुंतला और महिला कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सुचित्रा देवी ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। मेरी दूसरी तरफ पूनम सतीजा ने भाजपा की टिकट नहीं मिलने पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों में भीतरघात हो सकता है। भाजपा के द्वारा वीरवार को अध्यक्ष के लिए दो पदों के साथ रेवाड़ी के 32 वार्डों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई। कांग्रेस के द्वारा अभी तक वार्डों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। भाजपा की सूची पर राव इंद्रजीत सिंह की छाप स्पष्ट रूप से दिख रही है। अध्यक्ष के दोनों उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह के पसंद के हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार के किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

विनीता पीपल के द्वारा विधायक को इग्नोर करना एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। कांग्रेस में टिकट वितरण के तीन दिन बाद तीन जगह से सार्वजनिक विरोध की स्रोतने लगे हैं। महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव सुचित्रा ने वीडियो जारी किया।

टिकट मांग रहे आशीष ने कुमारी राज को टिकट देने पर सवाल उठाया है। वही शाम के समय पूर्व चेयरपर्सन शकुंता भांडोरिया ने चुनाव लड़ने का ऐलान करके बगावत के आज को हवा दे दिया है। दोनों पार्टियों में बगावत की और देखने को मिल रहे हैं। देखना होगा कि इस बगावत का चुनाव के रिजल्ट पर क्या असर देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp