Petrol-Diesel Price Hike: 10 दिनों में आम आदमी को लगा चौथा झटका, आज फिर बढे पेट्रोल डीजल के रेट, देखें

On: May 25, 2026 7:01 AM
Follow Us:
आज फिर बढे पेट्रोल डीजल के रेट, देखें

Petrol-Diesel Price Hike: आम आदमी को 10 दिनों में चौथा बड़ा झटका लगा है। आज 25 मई को पेट्रोल डीजल के रेट में एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल के रेट में आज 2.71रु और डीजल के रेट में 2.71रु की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

चौथी बार हुई बढ़ोतरी

आपको बता दें की चौथी बार पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल डीजल के रेट में होने वाली बढ़ोतरी की वजह से अब लोगों की परेशानियां भी बढ़ने लगी है।

देश के बड़े शहरों में पेट्रोल डीजल का रेट

दिल्ली: पेट्रोल 102.12 रुपए प्रति लीटर, डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल 113.251 रुपए प्रति लीटर और डीजल 99.82 रुपए प्रति लीटर।

मुंबई: पेट्रोल 111.11 रुपए प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपए प्रति लीटर।

चेन्नई: पेट्रोल 107.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर।

मिडिल ईस्ट युद्ध के वजह से बढ़ रहे हैं दाम

मिडिल ईस्ट में होने वाले युद्ध के वजह से लगातार पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कच्चे तेल के रेट में होने वाली बढ़ोतरी पेट्रोल डीजल में होने वाली बढ़ोतरी का मुख्य कारण है।

हरियाणा में कितने बढे पेट्रोल डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price Hike)

आपको बता दे हरियाणा में पेट्रोल के रेट में 2.60 की बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद अब पेट्रोल 103 रुपए प्रति लीटर हो गया है वहीं डीजल के रेट में 2.70 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद डीजल का रेट 95.66 रुपए प्रति लीटर पहुंच चुका है।

पेट्रोल डीजल के रेट में होने वाली बढ़ोतरी से आम जनता की परेशानियां बढ़ने लगी है वही अब जनता का गुस्सा भी सामने आने लगा है। पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी होने से अब कई चीजों के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आम जनता के साथ-साथ व्यापारियों की परेशानी भी बढ़ने लगी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now