रविवार, 15 नवम्बर 2026

Election News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ​पहुंचने वाली है धारूहेड़ा, जानिए कहां और कब ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव गुरूवार शाम को एक बार फिर धारूहेड़ा में पहुंच रही है जबकि दो दिन पहले भी स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भाजपा प्रत्यार्शी अजय जांगडा के लिए धारूहेड़ा…


स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ​पहुंचने वाली है धारूहेड़ा, जानिए कहां और कब
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ​पहुंचने वाली है धारूहेड़ा, जानिए कहां और कब
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव गुरूवार शाम को एक बार फिर धारूहेड़ा में पहुंच रही है जबकि दो दिन पहले भी स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भाजपा प्रत्यार्शी अजय जांगडा के लिए धारूहेड़ा में जनता से वोट मांगे थे। गुरूवार को धारूहेड़ा में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का बास रोड पर बैंक आफ बडोदा के पास कार्यक्रम रखा गया है।Health Minister Aarti Rao

तैयारियां जोरो पर: बता दे इस बार भाजपा की की ओर नपा के उपचेयरमैन अजय जांगडा को चेयरमैन पद के टिकट दिया है। ईमानदार व सक्रिय भाजपा के कार्यकर्ता को जिताने के लिए पार्टी से पूरी जान झोंक दी है। क्योंकि इस बार यहां पर भाजपा व कांग्रेस के बीच टक्कर है। भाजपा किसी भी कीमत पर इस सीट को गंवाना नहीं चाहती इसलिए हरियाणा के सीएम नायब सैनी व कंद्रीय मंत्री राव इंंद्रजीत सिंह भी अजय जांगडा के चुनाव प्रचार में शामिल हो चुके है।Election News

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 6 लाख की चोरी का तीसरा आरोपी दो दिन रिमांड पर !

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ​पहुंचने वाली है धारूहेड़ा, जानिए कहां और कब
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ​पहुंचने वाली है धारूहेड़ा, जानिए कहां और कब

मिल रहा है समर्थन: बता दे अजयं जागंडा को जहां पार्टी व कार्यकर्ताओं का समर्थन तो मिल ही रहा है वही सैनी समाज, जागडा समाज व कई आरडब्लएू को भी समर्थन मिल चुका है। हर वार्ड में जगह जगह स्वागत व समर्थन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

भाजपा ने झोकी ताकत: धारूहेड़ा की सीट होट सीट बनी हुई है। इसीलिए यहां पर हर भाजपा नेता बार बार कार्यक्रम आयोजित जनता से वोट व समर्थन मांग रहे है। हालाकि आरती राव स्वास्थ्य मंत्री पहले भी दो जगह कार्यक्र्म आयोजित कर चुकी है वही एक बार फिर शाम को बास रोड पर आरती राव का कार्यक्रम रखा गया है। Health Minister Aarti Rao

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: तकनीक वही अच्छी है, जो सबके लिए सरल हो: मनोज वशिष्ठ

सैनी धर्मशाला सैनी में सैनी सभा धारूहेड़ा के प्रधान खुशीराम सैनी की ओर से अजय जांगडा का स्वागत किया
सैनी धर्मशाला सैनी में सैनी सभा धारूहेड़ा के प्रधान खुशीराम सैनी की ओर से अजय जांगडा का स्वागत किया

सैनी समाज ने किया स्वागत: यहां की सैनी धर्मशाला सैनी में सैनी सभा धारूहेड़ा के प्रधान खुशीराम सैनी की ओर से अजय जांगडा का स्वागत किया तथा समाज की ओर से समर्थन देने की बात कही। बता दे धारूहेड़ा मे सैनी समाज की एक बडी पहल है क्योंकि धारूहेड़ा सैनी सभा भी काफी पुराना संगठन है जिसमें बडी संख्या में लोग जुडे हुए है। स्वयं नायब सैनी भी सैनी सभा के कार्यक्रमों में शामिल हो चुके है

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp