
PM Kisan Yojana: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार के द्वारा एक जरूरी अपडेट जारी किया गया है जिसके वजह से करोड़ों किसानों की परेशानियां बढ़ गई है।
आप अगर किसान है और पीएम किसान योजना के 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अब सभी किसानों को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त नहीं मिलेगी क्योंकि नियमों में कुछ बदलाव किया गया है।
सरकार के द्वारा कुछ नियमों बदलाव किया गया है ताकि सिर्फ जरूरतमंद और पात्र किसानों को ही पीएम किसान योजना का लाभ मिल सके। कई ऐसे किसान है जो बिना जरूरी डॉक्यूमेंट दिखाएं ही इस योजना का लाभ ले रहे थे लेकिन अब नियमों को और ज्यादा सख्त बना लिया गया है।
ये भी पढ़ें:Haryana News: रेवाड़ी-पलवल हाईवे होगा फोरलेन, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहण
ई केवाईसी नहीं करने वाले किसानों का नाम हटेगा
हरियाणा सहित भारत के तमाम राज्यों में जिन किसानों ने अभी तक ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है उनका नाम पीएम किसान योजना से हटा दिया जाएगा। इन किसानों को 23वीं किस्त का लाभ भी नहीं मिलेगा।
डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए लिया गया फैसला (PM Kisan Yojana)
सरकार के द्वारा डिजिटल फ्रॉड और गड़बड़ी को रोकने के लिए यह बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आपका जमीन का सरकारी रिकॉर्ड से वेरीफिकेशन होगा तभी आपको योजना का लाभ मिल पाएगा।
ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?
